Monday, February 16, 2026
अन्य

    पुलिस ने रांची सांसद, मेयर समेत कई भाजपा नेताओं के गिरफ्तारी की अनुमति माँगी

    राँची दर्पण डेस्क। धुर्वा थाना पुलिस ने राँची भाजपा  सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा समेत कई अन्य भाजपा नेताओं को सिविल कोर्ट से गिरफ्तार करने की अनुमति माँगी है।

    खबरों के मुताबिक पुलिस कोर्ट से आदेश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर कार्रवाई करेगी। इनके खिलाफ सरकारी कार्या में बाधा डालने और पुलिस के हवलदार से हथियार छीनने का आरोप है।

    सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर सहित भाजपा से जुड़े 28 लोगों पर आठ सितंबर को भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान प्रशासनिक कार्यों में बाधा पहुंचाने और पुलिस हवलदार का हथियार छीनने का प्रयास सहित अन्य आरोप के तहत मामला दर्ज किया है।

    मामले में सदर अंचलाधिकारी अमित भगत ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी में 28 को नामजद और 1500 से 2000 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था।

    मालूम हो कि आज से ही विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है। इस सत्र में भी हंगामे के आसार हैं। इस सत्र को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने कार्रवाई के लिए अदालत में आवेदन दिया है।

    पंडरा थानेदार हुए लाइन हाजिर, खेलगांव थानेदार धनबाद रवाना

    बालाजी पेट्रोलपंप लूटकांड का उद्भेदन, पुलिस ने 3 लुटेरों को दबोचा

    लॉटरी से JAC अध्यक्ष बने डॉ. अनिल कुमार महतो, डॉ. विनोद सिंह बने उपाध्यक्ष

    पहला दिन फीस जमा नहीं हुआ तो बच्चियों को परीक्षा से निकाला, कलकत्ता पब्लिक स्कूल की मनमानी

    धीमा जहर की चपेट में राँची, ब्राउन शुगर की सप्लाई करते दो युवक धराए

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!