अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      ओरमांझी में भीषण दुर्घटना, बस और हाईवा में जोरदार टक्कर,एक की मौत,कई जख्मी

      ओरमांझी (रांची दर्पण / मोहसीन आलम)। ठंड व कोहरा बढ़ने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी बढ़ने लगे हैं। अभी एक दिन पहले ही राजधानी क्षेत्र में बाइक सवारों की कार से हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया था।

      Horrific accident in Ormanjhi massive collision between bus and highway one dead many injured 2सोमवार की आधी रात को रांची-रामगढ़ रोड पर ओरमांझी के आगे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। पहले तो अफवाह फैली कि इस दुर्घटना में आधा दर्जन की मौत हो गई।

      दुर्घटनाग्रस्त बस की हालत को देखकर भी ऐसा ही लग रहा था लेकिन ऐसा था नहीं। अबतक केवल एक व्यक्ति की मौत इस दुर्घटना में हुई है जबकि दर्जनों घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है।

      आधी रात करीब 12 बजे हुई दुर्घटनाः सोमवार को आधी रात करीब 12 बजे इस दुर्घटना के होने की बात कही जा रही है। यूनिवर्स एक्सप्रेस रॉयल स्लीपर सिंह बस (जेएच 22- बी-4581) रात के समय जमशेदपुर से बिहार के आरा के लिए चली थी। रांची पार करने के बाद आधी रात के समय ओरमांझी से थोड़ी आगे पहुंची। उसी समय बस के आगे-आगे एक हाइवा (जेएच10एआर-6945) भी चल रही थी।

      हाइवा की रफ्तार भी काफी तेज थी। इसी तेज रफ्तार ने खतरनाक रूप ले लिए। रफ्तार में चल रहे दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद पत्थल लदा हाइवा पलट गई।

      जमशेदपुर निवासी की हुई मौत, कई घायलः एनएच-20 रांची-रामगढ़ पथ ओरमांझी में सोमवार रात्रि हुई एक भीषण सड़क दुघर्टना में बस सवार एक 50 वषीर्य व्यक्ति की मौत हो गई।Horrific accident in Ormanjhi massive collision between bus and highway one dead many injured 1

      मृतक की पहचान जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र अंतर्गत उलियान निवासी विश्वनाथ सिंह पिता नथुनी सिंह के रूप में की गई है। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रिम्स ले जाया गया है। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर उनकी चिकित्सा में लगे हुए हैं।

      हाइवा में लदा था पत्थर, टक्कर लगते ही मची चीख-पुकारः जिस हाइवा के साथ इस बस की टक्कर हुई उसमें पत्थर लदे हुए थे। जोरदार टक्कर के बाद पत्थर लदी हाइवा पलट गई। वहीं बस का आगे व बाएं हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। दोनों वाहनों में टक्कर होते ही बस में यात्र का रहे यात्रियों में चीख- पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस दुर्घटनास्थल पहुंची।

      ओरमांझी थाने के पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कुछ लोगों की मदद से एक घायल चतरा निवासी देवधारी रविदास (48 वर्ष) पिता बुटु रविदास को क्यूरेस्टा ग्लोबल हॉस्पिटल इरबा में भर्ती कराया गया। वहीं चार घायलों को रिम्स ले जाकर भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में मृतक विश्वनाथ सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।Horrific accident in Ormanjhi massive collision between bus and highway one dead many injured 3

      मृतक की बेटी भी हुई घायलः जमशेदपुर के कदमा उलियान निवासी विश्वनाथ सिंह अकेले नहीं थे। उनके साथ उनकी 22 साल की बेटी अंजुल कुमारी भी इसी बस में सवार थी।

      दुघर्टना में विश्वनाथ सिंह की मौत की जानकारी मिलने पर ओरमांझी थाने पहुंचे उनके भतीजे मंटु सिंह ने बताया कि विश्वनाथ सिंह एक निजी कंपनी में काम करते थे। अपनी 22 वषीर्य बेटी अंजुल कुमारी के साथ अपने गांव आरा जाने के लिए इस बस में सवार हुए थे। दुघर्टना में बेटी का अंजुल कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई है।

      जानलेवा बन रहा रफ्तार का कहरः इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दरअसल, रांची रामगढ़ सड़क पर चलने वाले बस की रफ्तार काफी तेज होती है। पांच नवंबर को भी ओरमांझी में पप्पू बस पलट जाने से एक की मौत हो गई थी और दजर्नभर लोग घायल हो गए थे। घायल सवारियों द्वारा भी बताया गया था कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। जिसके कारण पलट गई थी।

      संबंधित खबर
      error: Content is protected !!