स्वास्थ्य

Sadar Hospital Ranchi: एक ही मरीज में था दो हर्निया, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

रांची दर्पण। रांची सदर अस्पताल (Sadar Hospital Ranchi) के लेप्रोस्कॉपी सर्जरी विभाग ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए एक ही मरीज के दो हर्निया (पेट में छेद) का सफल ऑपरेशन एक साथ कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

मरीज के पेट में दोनों छेद काफी दूर दूर थे। मरीज को रांची से बाहर रेफर कर दिया गया था, जहां वेल्लोर में उनसे 3 लाख रुपये का खर्च बताया गया था, जबकि सदर अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन आयुष्मान योजना के अंतर्गत बिल्कुल निःशुल्क हुआ।

ऑपरेशन की जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जमशेदपुर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला काफी दिनों से पेट दर्द और सूजन को लेकर परेशान थी। जांच करने पर पता चला कि उन्हें दो हर्निया है। एक इंसीजनल हर्निया दूसरा अंबिलिकल हर्निया।

इनसीजनल हर्निया सिजेरियन ऑपरेशन के बाद हुआ था। उसमें उनके आंत के कुछ अंश जाकर फंसे 29 हुए थे। जिसके कारण बहुत दर्द होता था। सारी जांच करने के बाद उनका ऑपरेशन लेप्रोस्कोपिक विधि के द्वारा ऑपरेशन किया गया।

उसमें दो छेद पाए गए। एक छेद में आंत फंसा हुआ था, जिसे छुड़ाकर जाली बिछाकर ऑपरेशन की गई। जिसे टैप विधि कहते हैं। दूसरा हर्निया नाभि के पास था, जिसमें नीचे के आंत आकर पूरी तरह से चिपके हुए थे, जिसे छुड़ाकर बड़ी सी जाली बिछाई गई, जिसे आईपोम प्लस कहते हैं।

डॉ. अजीत कुमार के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन में अस्पताल प्रबंधन का विशेष सहयोग मिला है। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है और वह स्वास्थ्य लाभ ले रही है।

ऑपरेशन करने वाली टीम में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार, एनेस्थेटिक डॉ दीपक, ओटी असिस्टेंट संदीप, नंदिनी, शशि, नीरज आदि शामिल थे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.