अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      सांसद संजय सेठ का प्रयास रंग लाया, 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार

      रांची दर्पण डेस्क। रांची शहर से सांसद संजय सेठ का किया गया एक और वादा पूरा हुआ। झिरी डंपिंग यार्ड के कचरे को संधारण करने का प्लांट बनकर तैयार हो गया है। आज सांसद संजय सेठ ने उपरोक्त प्लांट का निरीक्षण किया। अधिकारियों से इसकी जानकारी ली।

      MP Seths efforts bear fruit 150 ton waste management plant ready 1विदित हो कि सांसद संजय सेठ ने रांची शहर को कचरा से मुक्ति दिलाने के लिए काम करने की बात सांसद बनने के बाद की थी। उसके आलोक में उन्होंने केंद्र सरकार से बात की और गेल इंडिया के द्वारा रांची के झिरी डंपिंग यार्ड में 300 टन के कचरा संधारण प्लांट का प्रस्ताव रखा।

      सांसद के इस प्रस्ताव पर गेल इंडिया ने अपनी सहमति दी और स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस पर कार्य भी शुरू हो गया। 25-25 करोड रुपए की लागत से यहां 150 टन के दो प्लांट तैयार होने हैं।

      आज निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने बताया कि 150 टन का एक प्लांट पूरी तरह से तैयार हो चुका है, जो फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में काम करने लगेगा।

      अधिकारियों ने सांसद को बताया कि झिरी कचरा डंपिंग यार्ड में गेल के द्वारा कचरा संधारण प्लांट का निर्माण कार्य फेज-1 पूरा हो गया है। यहां 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार है। यहां पर 300 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार होना है।

      अधिकारियों ने बताया कि फरवरी अंतिम या मार्च 2024 के प्रथम सप्ताह से यह प्लांट कार्य करने लगेगा। प्रथम चरण में यहां गोबर का उपयोग किया जाएगा। यहां डंप किए गए कचरा से रोज 8 टन खाद बनेगा। 5000 किलो सीएनजी गैस बनेगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 25 करोड़ की लागत से फैज-1 का यह प्लांट बनकर तैयार हुआ है, जहां राँची को कचरा मुक्त बनाने के संकल्प को सिद्धि प्रदान की जाएगी।

      मोरहाबादी मैदान में होगा राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का भव्य आयोजन, 785 जनजातीय समुदाय का होगा जमावड़ा

      ओरमांझी के युवा भाजपा नेता आशीष साहू पर यूपी में जानलेवा हमला की जांच शुरू

      धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा समारोह में पहुँचे अर्जुन मुंडा

      झारखंडी महाजतरा में 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगा खोड़हा मंडलियों का समागम

      उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों के निकलने की खबर से खुशी की लहर, ओरमांझी के भी हैं 3 मजदूर

      संबंधित खबर
      error: Content is protected !!