फीचर्ड

लोकसभा चुनाव छठा चरणः मतदानकर्मियों को बूथों तक जल्द पहुंचाने का निर्देश, जानें बड़ी वजह

रांची दर्पण डेस्क। झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा है कि छठे चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी बूथ व्यवस्थित किये जा चुके हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए मतदानकर्मियों को जल्द मतदान केंद्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने हर मतदाता से मतदान की अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं को सुविधाजनक ढंग से मतदान केंद्र जाकर मतदान कराने के लिए तमाम उपाय किये गए हैं। शहरी क्षेत्रों के सभी नगर निकायों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों एवं वोटर अवेयरनेस फोरमों को सभी मतदाताओं से संपर्क करने के लिए कहा गया है, ताकि कोई मतदाता नहीं छूटे।

चार संसदीय क्षेत्रों में कुल 82,16,506 मतदाता करेंगे मतदानः इस फेज में चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में कुल 82,16,506 मतदाता हैं। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 8963 है। इनमें से 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। वह गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रही थीं।

उन्होंने बताया कि छठे चरण में गिरिडीह, जमशेदपुर, रांची और धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार को मतदान होना है। मतदान सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिस बूथ पर शाम पांच बजे तक मतदाता कतार में होंगे, उनके मतदान तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 18,64,660 मतदाता हैं। जिनमें 9,60,489 पुरुष और 9,04,163 महिला मतदाता हैं। गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2160 बूथ हैं। उनमें 408 शहरी क्षेत्र में और 1762 ग्रामीण इलाके में हैं।

उन्होंने बताया कि धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 22,85,237 मतदाता हैं। जिनमें 11,96,501 पुरुष और 10,88,656 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2539 बूथ हैं। उनमें 1316 शहरी क्षेत्र में और 1223 ग्रामीण इलाके में हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। जिनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2377 बूथ हैं। उनमें 949 शहरी क्षेत्र में और 1428 ग्रामीण इलाके में हैं।

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 18,69,278 मतदाता हैं। जिनमें 9,37,412 पुरुष और 9,31,733 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1887 बूथ हैं। उनमें 688 शहरी क्षेत्र में और 1199 ग्रामीण इलाके में हैं।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 128 करोड़ 76 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है।

कल्पना सोरेन ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- अब भाजपा…

पूर्वी सिंहभूभ बना हॉट सीट, गीता कोड़ा को चुनौती देगी जोबा मांझी

सांसद संजय सेठ का प्रयास रंग लाया, 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार

मोरहाबादी मैदान में होगा राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का भव्य आयोजन, 785 जनजातीय समुदाय का होगा जमावड़ा

ओरमांझी के युवा भाजपा नेता आशीष साहू पर यूपी में जानलेवा हमला की जांच शुरू

Ranchi Darpan / Mukesh bhartiy

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.