Monday, February 16, 2026
अन्य

    इरबा अब्दुल कयूम अंसारी उर्दू मिडिल स्कूल में 6 शिक्षकों की बहाली में गड़बड़ी मामले की जांच करने पहुंची एसडीओ

    ओरमांझी (रांची दर्पण)। ओरमांझी प्रखंड अवस्थित इरबा अब्दुल कयूम अंसारी उर्दू मिडिल स्कूल में शिक्षक बहाली की चयन प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी एवं भ्रष्टाचार के मामले की शिकायत पर आज मंगलवार को अनुमंडल शिक्षा विभाग की पदाधिकारी दिप्ति कुमारी स्कुल पहुँची और घंटों स्कूल में बैठकर मामले पड़ताल की।

    अब्दुल कयूम अंसारी उर्दू मिडिल स्कूल 1बता दें कि इस स्कूल में 6 शिक्षकों की बहाली हुई थी। अनुमंडल शिक्षा विभाग पदाधिकारी उसी बहाली प्रवेश परीक्षा में हुई अनियमियता की जांच में नव नियुक्त शिक्षकों एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक से इस संबंध में विस्तृत जानकारी लेने की कोशिश में जुटी हुई है।

    एसडीओ ने बताया कि विभाग को शिक्षक चयन में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों ओर से लिखित तौर से मिला था। वे उसी की जांच करने पहुंचे हैं। पूरी जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि मामले की हकीकत क्या है।

    वहीं उन्होंने स्कूल की जर्जर अवस्था देखी और कहा कि जो भी समस्या है। इस पर विभाग से बात कर समस्या को दूर किया जाएगा।

    अब्दुल कयूम अंसारी उर्दू मिडिल स्कूल 11एसडीओ ने क्लास रूम में जाकर पठन-पाठन व स्कूल की जर्जर अवस्था देखा और मध्यान भोजन कर रही बच्चों से भी बात किया और कहा कि सूची के अनुसार खाना मिलता है कि नहीं।

    उन्होंने किचन में जाकर मध्यान भोजन का भी जांच किया और जमीन में बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चों को देखकर अफसोस जाहिर किया।

    वहीं शिकायतकर्ता पूर्व पंचायत समिति इम्तियाज ओहदार ने बताया कि शिक्षक चयन में परिवारवाद को प्राथमिकता देकर शिक्षक बहाली हुआ है। अगर जांच सही तरीके से किया जाए तो एक ही खतियान के सभी लोग मिलेंगे।

    उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति का चयन गलत तरीके से हमेशा किया जाता है। जिसे हमेशा विरोध भी होते रहा है। कई दशक से कुछ खास लोग भी समिति में पदस्थापित है। एसडीओ मैडम जांच कर रही है। कुछ कागजात का जांच बाकी है।

    इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के सचिव मंजूर अहमद अंसारी, इरबा पंचायत के वरिष्ठ समाज सेवी अब्दुल सत्तार अंसारी, स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक जैनुल आबेद्दीन अंसारी सहित स्कुल के शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!