अन्य
    Thursday, April 24, 2025
    अन्य

      राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता विजेता टीम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

      राँची दर्पण डेस्क। आज 8 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता रही गोड्डा जिले के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की और उन्हें बताया कि गुमला के घाघरा में आयोजित नेटबॉल की ट्रेडिशनल एवं फास्ट फाइव सब जूनियर चैंपियनशिप के बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों में गोड्डा टीम ने खिताब जीता है। 

      राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता विजेता टीम 1मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

      पंचायतों में खेल मैदान किए जा रहे विकसित, खिलाड़ियों को मिल रहा खेल सामग्रीः मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में पंचायतों में खेल मैदान विकसित किया जा रहे हैं।

      सिदो-कान्हू क्लब के माध्यम से खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही है। यहां के नौजवान खेलों के माध्यम से अपना भविष्य संवारने के साथ अपने प्रदर्शन से देश और राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए सरकार सभी सहयोग करेगी।

       इस मौके पर गोड्डा जिला नेटबॉल टीम की कोच मोनालिसा कुमारी, सचिव गुंजन कुमार झा, अंपायर शिवराम कृष्ण देहरी, दुमका जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव मो. हकीम और कुलदीप कुमार रवि मौजूद थे।

      जुड़ी खबरें

      JKLM नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित चार नामजद, 50 अज्ञात पर केस दर्ज

      कांके (रांची दर्पण)। टाइगर अनिल महतो हत्याकांड के विरोध में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया। जिसमें नवगठित राजनीतिक दल...

      अब स्मार्ट हुईं आंगनबाड़ी सेविका-पर्यवेक्षिका-हेल्पडेस्क कर्मी, CM ने दिया बड़ा तोहफा

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज का युग तकनीक का युग है, जहां हर दिन नई-नई तकनीकें हमारे जीवन को बदल रही हैं। इसी बदलाव...

      कांके चौक पर Anil Tiger की गोली मारकर हत्या, कल झारखंड बंद का ऐलान

      कांके (रांची दर्पण)। Anil Tiger shot dead: राजधानी रांची में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह कांके...

      सिल्ली से बालू चलान की आड़ में हर साल 72 करोड़ का अवैध वसूली, JLKM ने निकाला मशाल जुलूस

      सिल्ली (रांची दर्पण)। झारखंड के सिल्ली क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन और उसके परिवहन को लेकर उठाए गए सवालों ने अब एक...

      जीवन के जटिल पहलुओं को उजागर करेगी उपेंद्र साहू की फिल्म ‘मास्टर बबलू’

      सिनेमा (रांची दर्पण)। कुछ कर दिखाने का जुनून ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है और उसी जुनून को साकार कर दिखाया है झारखंड...

      होली पर रंगीला दुमका कार्यक्रम में बही रंगों और संगीत की बयार

      रांची दर्पण डेस्क। दुमका शहर ने इस बार होली के अवसर पर एक अनूठा और भव्य आयोजन ‘रंगीला दुमका’ के जरिए पूरे माहौल को...
      error: Content is protected !!