आस-पासबिग ब्रेकिंगहादसा

ओरमांझी में तेज रफ्तार कार ने बारातयों को रौंदा, 5 की मौत, 25 जख्मी

ओरमांझी (रांची दर्पण)। ओरमांझी में सांडी चौक के पास सोमवार की रात एक बजे एक तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंद दिया, जिससे पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी और 20 बाराती घायल हो गये। घटना के बाद कोहराम मच गया।

A speeding car rammed a wedding party in Ormanjhi 5 killed 25 injuredप्राप्त जानकारी के अनुसार सांडी निवासी कार्तिक महतो की लड़की की शादी थी। अनगड़ा के लुपुंग गांव से बारात आयी थी। बारात देर रात एक बजे के आसपास पहुंची थी। सभी बाराती लड़की के घर के पास सड़क किनारे खड़े थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार से कार आयी और उसने बारातियों को रौंद दिया। देखते ही देखते पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और बीस पचीस लोग घायल होकर रोड पर छटपटाने लगे।

सूचना पर गांव वाले पहुंचे। पुलिस को खबर की गयी। सभी को अस्पताल ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker