कारोबार

ब्राउन शुगर की तस्करी गिरोह की सरगना मॉडल ज्योति शर्मा समेत 5 गिरफ्तार

रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची में ब्राउन शुगर तस्कर बेखौफ होकर बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे हैं।

इसी साल मॉडल ज्योति शर्मा ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में जेल गयी थी, लेकिन जेल से छूटने के बाद वह अपने गिरोह के साथ बड़े पैमाने पर शहर के युवाओं और युवतियों को ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रही थी।

ब्राउन शुगर तस्कर ज्योति शर्मा इसके पहले भी रांची पुलिस से बेखौफ होकर अपने गिरोह के साथ युवक-युवतियों तक ब्राउन शुगर की सप्लाई करती रही है। रांची पुलिस ने कल पांच ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्करों के नाम ज्योति शर्मा, मुनी देवी, अर्जुन शर्मा, बलराम शर्मा और राहुल शर्मा हैं। वहीं पुलिस ने 36 ग्राम ब्राउन शुगर, 4 मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद किया है।

रांची के सुखदेव नगर और पंडरा इलाका ब्राउन शुगर तस्करों के लिए सेफ जोन बन गया है। गिरफ्तार सभी ब्राउन शुगर तस्कर सुखदेव नगर इलाके के रहनेवाले हैं।

रांची पुलिस को गिरफ्तार मॉडल ब्राउन शुगर तस्कर ज्योति शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन के माध्यम से शहर के अलग-अलग युवाओं और युवतियों को ब्राउन शुगर की सप्लाई की जा रही थी। इसके अलावा जो परिचित व्यक्ति होते थे उनको ब्राउन शुगर मुहैया कराया जाता था।

पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हॉस्टल और लॉज में रहनेवाले स्टूडेंट्स के बीच ब्राउन शुगर की काफी डिमांड है। ब्राउन शुगर की डील फोन पर ही होती थी। पुलिस या किसी और को शक न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता था। यही वजह है कि सप्लाई में काफी सावधानी बरती जाती थी। सिर्फ जान-पहचान वालों को और ऑनलाइन के माध्यम से ही ब्राउन शुगर की सप्लाई की जाती थी।

Ranchi Darpan / Mukesh bhartiy

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।