अन्य
    Monday, January 13, 2025
    अन्य

      रांची पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से 2 महिला समेत 4 गांजा तस्कर को दबोचा

      रांची दर्पण डेस्क। रांची पुलिस ने ओडिशा से बनारस गांजा ले जा रहे दो महिला समेत चार तस्कर को खादगढ़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 43.60 किग्रा गांजा भी वरामद किया गया है।

      गिरफ्तार आरोपियों यूपी के गाजियाबाद जिले के केशव कुंज निवासी सुमित कुमार, गौतमबुद्ध नगर जिले के दीपबिहार छपरौल निवासी अंजना सिंघल, बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सुकना निवासी दीप राई और मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित मुलतानी डंडा निवासी सुषमा का नाम शामिल है।

      उक्त जानकारी सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी और बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 43.60 किग्रा गांजा, चार मोबाइल, तीन आरोपी का आधार कार्ड, रेखा बस का धुर्वा से बनारस जाने का टिकट और 1500 रुपए नगद पुलिस ने बरामद किया है।

      उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर नशीले पदार्थों की बरामदगी को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

      टीम ने छापेमारी कर खादगढ़ा बस स्टैंड परिसर से दो युवक और दो महिलाओं को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों से पुलिस को कई इनपुट मिले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

      कल्पना सोरेन ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- अब भाजपा…

      पूर्वी सिंहभूभ बना हॉट सीट, गीता कोड़ा को चुनौती देगी जोबा मांझी

      सांसद संजय सेठ का प्रयास रंग लाया, 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार

      मोरहाबादी मैदान में होगा राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का भव्य आयोजन, 785 जनजातीय समुदाय का होगा जमावड़ा

      ओरमांझी के युवा भाजपा नेता आशीष साहू पर यूपी में जानलेवा हमला की जांच शुरू

      ऑटो पर पलटा आलू लदा ट्रक, 3 स्कूली बच्चों समेत 4 की मौत, 6 गंभीर

      रामगढ़ (रांची दर्पण)। रामगढ़ ज़िले के गोला प्रखंड में...