अन्य
    Friday, March 28, 2025
    अन्य

      डोरंडा कॉलेज के प्रोफ़ेसर की बर्खास्तगी को लेकर युवा कांग्रेस ने प्राचार्य का किया घेराव

      राँची दर्पण डेस्क।  यूथ कांग्रेस आउटरीच सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में एक शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोपी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया गया।

      Youth Congress surrounds Principal of Doranda College over dismissal of Professor 1विदित हो कि डोरंडा कॉलेज के बीएड के शिक्षक ओम प्रकाश ने डोरंडा कॉलेज में सभी का जीना बेहाल कर दिया है। चाहे वो विद्यार्थियों हो, कॉलेज के शिक्षक हो, कॉलेज के गॉर्ड या कर्मचारियों हो। आये दिन ओम प्रकाश के खिलाफ सभी ने लिखित कंप्लेन दिया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई।

      एनएसयूआई के जिला महासचिव अब्दुल ने बताया कि हाल ही में कॉलेज की शिक्षिका डॉ. दीपिका टोप्पो के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल के साथ दुर्व्यवहार किया गया। शिक्षिका ने लिखित शिकायत कॉलेज में किया, डोरंडा थाना में भी एफआईआर भी किया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

      कल सभी छात्र संगठनों ने मिल कर कुलपति को ओम प्रकाश के खिलाफ ज्ञापन भी दिया। कुलपति ने सभी के सामने उस शिक्षक को अगले दिन से कॉलेज में आने से मना भी किया। लेकिन फिर भी वो कॉलेज ने आ के गुंडागर्दी किया। कुछ दिन पहले कॉलेज के गॉर्ड का भी हाथ तोड़ दिया। कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ जाती सूचक गाली का प्रयोग किया।

      मौके पर प्राचार्य ने कहा कि उस शिक्षक की लिखित शिकायत यूनिवर्सिटी में अनेकों बार दी गयी है। उस टीचर की मानसिक स्तिथि भी ठीक नही है।

      इस पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि अगर उस शिक्षक की मानसिक स्तिथि ठीक नही है तो उन्हें घर पर रखें, इलाज कराएं। ऐसे खुले में कभी कुछ बड़ी घटना का अंजाम दे दिया तो इसके जिम्मेवार कौन होंगे।

      24 घंटे का दिया अल्टीमेटमः इंदरजीत सिंह ने कहा कि अगर 24 घण्टे में शिक्षक के ऊपर करवाई नही की जाती है तो अगले दिन से कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

      इस मौके पर युथ कांग्रेस आउटरीच के झारखंड प्रभारी आशुतोष सामंत्रय, अब्दुल राबनावाज, ऋषभ सिंह, कैश आलम, एहतेशाम अहमद, रवि, रोहित, इबरार अंसारी, विशाल, शादमान खान, मोहम्मद कैफ, अयाज़ आलम, मोहम्मद तौकीर एव विद्यार्थी लोग मौजूद थे।

      जुड़ी खबरें

      अब स्मार्ट हुईं आंगनबाड़ी सेविका-पर्यवेक्षिका-हेल्पडेस्क कर्मी, CM ने दिया बड़ा तोहफा

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज का युग तकनीक का युग है, जहां हर दिन नई-नई तकनीकें हमारे जीवन को बदल रही हैं। इसी बदलाव...

      कांके चौक पर Anil Tiger की गोली मारकर हत्या, कल झारखंड बंद का ऐलान

      कांके (रांची दर्पण)। Anil Tiger shot dead: राजधानी रांची में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह कांके...

      सिल्ली से बालू चलान की आड़ में हर साल 72 करोड़ का अवैध वसूली, JLKM ने निकाला मशाल जुलूस

      सिल्ली (रांची दर्पण)। झारखंड के सिल्ली क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन और उसके परिवहन को लेकर उठाए गए सवालों ने अब एक...

      जीवन के जटिल पहलुओं को उजागर करेगी उपेंद्र साहू की फिल्म ‘मास्टर बबलू’

      सिनेमा (रांची दर्पण)। कुछ कर दिखाने का जुनून ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है और उसी जुनून को साकार कर दिखाया है झारखंड...

      होली पर रंगीला दुमका कार्यक्रम में बही रंगों और संगीत की बयार

      रांची दर्पण डेस्क। दुमका शहर ने इस बार होली के अवसर पर एक अनूठा और भव्य आयोजन ‘रंगीला दुमका’ के जरिए पूरे माहौल को...

      अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः पर्यटन विभाग ने दिया विशेष निःशुल्क प्रवेश उपहार

      रांची (रांची दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड पर्यटन विभाग ने महिलाओं को विशेष उपहार देने की घोषणा की है। इस वर्ष...
      error: Content is protected !!