गांव-देहात

अब  गांव में भी घऱ बनाने के लिए पास कराना होगा नक्शा, अन्यथा…!

राँची दर्पण डेस्क।  झारखंड बिल्डिंग बाइलॉज 2016 के अनुसार सरकार ने गाँव में  भी घर बनाने में लगे लोगों के लिए नई सूचना जारी की है। इसके तहत अगर कोई भी पंचायत क्षेत्र में भवन निर्माण करेगा तो इसके लिए जिला परिषद से नक्शा स्वीकृत कराना जरूरी होगा।

जिला परिषद, रांची के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में भवन निर्माण के संबंध में सरकार के निर्देश हैं। इसके तहत अनुपाल नहीं करने वालों पर शहरों की तरह ही जुर्माना लगाया जाएगा।

ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज) झारखंड सरकार के (संकल्प संख्या 3428, दिनांक 10-10-2017) मुताबिक झारखंड पंचायत भूमि विकास (नक्शा एवं भवन निर्माण) नियमावली 2017 के तहत झारखंड बिल्डिंग बाइलॉज 2016 को संशोधित किया गया।

इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में 5000 वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्रफल के भवन निर्माण के लिए भवन का नक्शा पास कराना होगा। इसके लिए जिला परिषद को पावर है।

इसके लिए पूरी प्रक्रिया आनलाईन रखी गयी है। इसके तहत संबंधित व्यक्ति जिला परिषद, रांची में निबंधित आर्किटेक्ट के माध्यम से नक्शा पारित कराने को आवेदन दे सकते हैं।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।