Monday, February 16, 2026
अन्य

    नशीली दवा-इंजेक्शन के कारोबार में संलिप्त 3 युवक गिरफ्तार

    रांची दर्पण डेस्क। पुलिस नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने पेंटा जॉइन नामक इंजेक्शन और कई नशीली दवाइयां भी बरामद की है।

    पंडरा ओपी पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आईटीआई बस स्टैंड में छापेमारी छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार युवक का नाम आनंद बैठा है और वह गुमला जिले का रहने वाला है। आनंद बैठा आईटीआई बस स्टैंड में ही रहकर नशीली दवाओं का कारोबार करता है।

    ओपी प्रभारी चिंटू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस कारोबार में संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

    इसके पहले रातू थाना क्षेत्र से बीते शुक्रवार को नशीली दवा का अवैध कारोबार करने वाले दो कारोबारी को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 1100 बोतल प्रतिबंधित सिरप और 22 हजार टैबलेट जब्त किया गया था।

    पुलिस ने वेनरिक्स कफ सिरप की 100-100 ML की बोतलें और स्पैसमो प्रोक्सीवॉन प्लस की 9648 कैप्सूल, नाइट्रोसन टेन की 9000 टैबलेट और विनस्पासमो फोर्ट की 3312 कैप्सूल जब्त की थी।

     

    पंडरा थानेदार हुए लाइन हाजिर, खेलगांव थानेदार धनबाद रवाना

    पहला दिन फीस जमा नहीं हुआ तो बच्चियों को परीक्षा से निकाला, कलकत्ता पब्लिक स्कूल की मनमानी

    पुलिस ने रांची सांसद, मेयर समेत कई भाजपा नेताओं के गिरफ्तारी की अनुमति माँगी

    पंडरा थानेदार हुए लाइन हाजिर, खेलगांव थानेदार धनबाद रवाना

    लॉटरी से JAC अध्यक्ष बने डॉ. अनिल कुमार महतो, डॉ. विनोद सिंह बने उपाध्यक्ष

     

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!