आस-पासबिग ब्रेकिंग

जमीन कारोबारी की हत्या की सुपारी लेकर गोली मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

कांके (राँची दर्पण)। कांके थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ विक्की, सूरज कुमार सिंह और शुभम कुमार सिंह उर्फ गोलू का नाम शामिल है। सभी आरोपी बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं।

घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक से पहुंचे तीन अपराधी अनिल सिंह मुंडा के घर के पास हत्या की योजना बना रहे है।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। विश्वजीत द्वारा अनिल सिंह मुंडा और अजय बैठा से रंगदारी की मांग की जा रही थी।

पुलिस को पुछताछ में बताया कि सूरज, निक्कू और राजकुमार के साथ मिलकर अनिल सिंह मुंडा पर गोली चलायी थी।

विश्वजीत ने पुलिस को बताया कि पहले अनिल सिंह मुंडा के आदमी दिनेश महतो इनसे संपर्क कर 6 लाख में मुकेश कुजूर को मारने की सुपारी दी थी।

इस बात की जानकारी कांके चौक के शुभम सिंह उर्फ गोलू को दिया तो उसने मुकेश कुजूर को सारी बात बताया। तो मुकेश कुजूर मिलकर अनिल मुंडा को मारने के लिये 8 लाख रुपये की सूपारी दी। कांके चौक के शुभम सिंह उर्फ गोलू द्वारा ही अनिल मुंडा और अजय बैठा का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया था।

विश्वजीत गोलू को हथियार भी बेचता था। इस मामले में पुलिस प्रेमनगर निवासी मुकेश कुजूर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

12 फरवरी को अनिल सिंह मुंडा कांके थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित अपने साढ़ू के निर्माणाधीन मकान के बाहर अपने ड्राइवर साथ बैठा था। इसी दौरान तीन अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की।

जिसमें जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा को पेट में दो गोली लगी। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां पेट से गोली निकाल उसकी जान बचायी गयी।

इसके बाद पुलिस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने की बात कही गयी थी।

जेएससीए की वार्षिक आम सभा में संजय सहाय अध्यक्ष निर्वाचित, डॉ. नरेंद्र सिन्हा बने उपाध्यक्ष

15 साल वर्षीय किशोर ने 4 साल की मासूम संग किया गंदा काम, गिरफ्तार

बिल्डर पवन बजाज की माफियागिरीः बिना कागजात दिखाए रात में कराई 1457 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री

धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत स्मृति पर झारखंड के प्रसिद्ध हस्तियों को सम्मानित करेगी करम फाउंडेशन

रांची बाल सुधार गृह में उपद्रव करने वाले 19 बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker