जीतराम के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन करेगी भाजपाः पूर्व सीएम रघुवर दास

ओरमांझी (एहसान राजा )। भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा जी के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा की पार्टी का एक एक कार्यकर्ता मेरा परिवार है। जिसकी जघन्य हत्या अपराधियों के द्वारा कर दी गई। राज्य सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठता है। यहां सरकार नाम की चीज ही नहीं है। कोई भी आदमी सुरक्षित नहीं है। जब हमारी सरकार थी तो अपराधियों में अंकुश लगा हुआ था। पर अभी तो दिनदहाड़े हत्या हो रही है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पूरी पार्टी जीतराम मुंडा जी के परिजनों के साथ हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। हम इसे लेकर सरकार के खिलाफ बहुत जल्दी एक रणनीति के तहत आंदोलन करेंगे। सरकार के आने के बाद से अपराधियों में जान आ गई है। निश्चित तौर पर तौर पर अपराधी पकड़े नहीं जाते तो हम चुप नहीं बैठेंगे।
स्थानीय राँची सांसद संजय सेठ ने कहा कि जीतराम मुंडा समाज के साथ-साथ पार्टी में भी काफी लोकप्रिय हो रहे थे, जिस तरह से उनकी हत्या की गई है उसे पूरी पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोश में सरकार को जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा हो यही हम सभी मांग करते हैं।
इस मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेंद्र शाही, दिलीप मेहता, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, चतुर साहू, भीम मुंडा, अलखनाथ महतो, रोहित साहू, प्रवेश भोक्ता, नीरज नायक, विक्रांत तिवारी, आनंद महतो, संतोष गुप्ता, धनंजय महतो, दीपक बड़ाइक आदि मौजूद थे।










