फीचर्डबिग ब्रेकिंग

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रबंध निदेशक से मिला

रांची दर्पण
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के. के. वर्मा से मिला.

श्री राय ने राज्य के सभी जोन संचरण में कार्यरत एजेंसी सनसिटी द्वारा की जानेवाली मनमानियों से प्रबन्ध निदेशक को अवगत कराया.
2017 के एरियर का अभी तक भुगतान नहीं
श्री राय ने प्रबंध निदेशक को श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी दर नहीं देना, समय पर वेतन भुगतान ना होना और 2017 से लंबित एरियर का बकाया भुगतान नहीं करने की शिकायत की.

संघ ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रांची, जमशेदपुर, दुमका, मेदिनीनगर और हजारीबाग जोन के ग्रिड में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों की स्थिति बद से बदतर है और एजेंसी इससे बेखबर है, इसपर तत्काल रोक लगाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते मजदूरों की इन सब समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो संघ मजबूरन आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगा.

प्रतिनिधिमंडल में आनंद प्रमाणिक सुनील मिश्रा, शाश्वत राय, अनुराग पुष्पम, रंजन कुमार, दुर्गेश तिवारी आदि शामिल थे।

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।