Monday, February 16, 2026
अन्य

    रांची एसएसपी ऑफिस के क्लर्क को एसीबी ने ₹5000 लेते घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

    राँची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के समाहरणालय भवन स्थित एसएसपी कार्यालय से एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए दीपक नामक क्लर्क को गिरफ्तार किया है।

    खबरों के मुताबिक क्लर्क दीपक किसी काम के लिए 5000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे। इस मामले की जानकारी एसीबी को दी गई।

    एसीबी की टीम ने क्लर्क दीपक को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम फिलहाल गिरफ्तार क्लर्क दीपक से पूछताछ कर रही है।

    खबरों के अनुसार आरोपी दीपक कुमार पेंशन और टीए संबंधी कार्य के लिए रिश्वत की मांग रहे थे। परिवादी शैलेश कुमार पांडे वर्तमान में प्र. अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

    वे पेंशन और टीए संबंधी कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय रांची के जीपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।

    इसके बाद मामले की शिकायत एसीबी से की गई। इसके बाद एसीबी की टीम कार्रवाई करते हुए आरोपी लिपिक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

     

    अफ्रीका के माली से राँची पहुंचे प्रवासी मजदूर, सीएम का जताया आभार

    मोरहाबादी कालू लामा हत्याकांड में सहयोगी समेत 2 शूटर गिरफ्तार

    राँची का अमूल्य धरोहर टैगोर हिल, जहाँ से रांची शहर का दिखता है अद्भुत नजारा

    320 फीट की उंचाई से छलकती झारखंड का विश्व प्रसिद्ध हुंडरू जलप्रपात

    क्षेत्रीय भाषा अतिक्रमण के विरोध में युवाओं ने की पदयात्रा, लगाए सरकार विरोधी नारे

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!