अन्य
    Monday, December 11, 2023
    अन्य

      BIT मोड़ के पास युवक को उसके दोस्त ने पत्नी संग प्रेम संबंध के शक में दिनदहाड़े मारी गोली, पुलिस ने मौके वारदात पर पिस्तौल समेत दबोचा

      बीआईटी (रांची दर्पण)। आज सोमवार को एक युवक को रांची के बीआईटी ओपी थाना मोड़ के पास दिनदहाड़े गोली मार दी गई। गोली युवक के पीठ में लगी। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है।

      26 साल के जख्मी युवक का नाम पिंटू साहू है और वह ओरमांझी के पांचा का रहने वाला है। गोली उसके पीठ में लगी है औऱ गंभीर हालत में उसे रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।

      वहीं गोली मारने वाले की पहचान जगमोहन महतो के रुप में हुई है। जो आपस में कारोबारी दोस्त बताए जा रहे हैं।

      इस वारदात की सूचना मिलते ही हरकत में आई बीआईटी ओपी प्रभारी मंदीप उरांव और एसआई रंजीत सिंह ने हमलावर अपराधी को धर दबोचा। उसके पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

      फिलहाल, रांची सदर डीएसपी प्रभात कुमार आरोपी युवक जगमोहन महतो से पूछताछ कर रहे हैं।

      कहा जाता है कि पिंटू और जगमोहन दोनों करीबी दोस्त रहे हैं। कई कारोबार भी दोनों साथ कर रहा था। इसी बीच कुछ दिन पहले पिंटू की पत्नी बिना बताए घर से गायब हो गई थी। जगमोहन को शक था कि उसकी पत्नी का पिंटू के साथ अवैध संबंध है और उसी के साथ भागी है।

      - Advertisment -

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      - Advertisment -
      संबंधित खबरें
      - Advertisment -
      - Advertisment -

      एक नजर

      - Advertisment -
      error: Content is protected !!