Sunday, December 10, 2023
अन्य

    अज्ञात वाहन ने होटल संचालक को कुचला, मौत, मुआवजा को लेकर सड़क जाम

    ओरमांझी (एहसान राजा)। मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के नेवरी ओवर ब्रिज के पास आज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया और फरार हो गया। युवक बुरी तरह जख्मी हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

    युवक का नाम अनिल मुंडा है और वह नेवरी विकास का रहने वाला था। रिंग रोड में उसका एक होटल है। वह होटल जाने के लिए निकला था। इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

    घटना के बाद लोग सड़क पर उतर आये और शव को लेकर रोड जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे।

    इधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करना चाहा, पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव लेने नहीं दिया। लोग विधायक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!