अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      आंदोलनरत छात्रों ने किया झारखंड यूथ एसोसिशन टीम गठित

      राँची दर्पण डेस्क। आज 21 नबंवर दिन रविवार को बापू वाटिका मोराबादी रांची में आंदोलनरत छात्रों ने सर्वसम्मति से झारखंड यूथ एसोसिएशन का टीम गठित किया।

      इस टीम में केंद्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो महासचिव सह मीडिया प्रभारी मनोज यादव, उपाध्यक्ष सफी इमाम, गुलाम हुसैन और रूपेश कुमार संयोजक राजेश ओझा, कोषाध्यक्ष दीपक साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष कहकशा कमाल टेक्निकल शेल मनीष मिश्रा दस्तावेज प्रबंधक परवेज आलम,  मुख्य संरक्षक विनय सिंह, कुणाल प्रताप सिंह, अरुण अग्रवाल, डॉ अनिल मिश्रा, स्मृति ऐश्वर्या, प्रकाश पोद्दार, अनिल सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया।

      साथ ही दस सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें मुख्य रूप से अरविंद कुमार, संजीत कुमार, सोनू महतो, सुधीर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, भारती कुशवाहा, ऋतुराज,दीपक परासर, विशाल कुमार, सत्यनारायण शुक्ला को बनाया गया।

      सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि झारखंड यूथ एसोसिएशन किसी विशेष पार्टी विशेष संगठन के रूप में नहीं हैं, यह संगठन झारखण्ड  के पीड़ित युवाओं का आवाज बनेगा। यह संगठन झारखंड में निष्पक्ष, पारदर्शिता और नियमित नियुक्ति के लिए संघर्ष करके छात्रों को हक अधिकार दिलायेगा।

      संबंधित खबर
      error: Content is protected !!