बिग ब्रेकिंग

वर्ष 2021 का अंतिम लंबा चंद्र ग्रहण सांय 5.59 तक जारी, कार्तिक पूर्णिमा है आज

रांची दर्पण डेस्क। आज 19 नवंबर दिन शुक्रवार यानि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है।

वहीं आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसे 1000 सालों में लगने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है।

भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो शाम के 5 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा।

खगोलविद् इसे करीब 1000 सालों में लगने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण बता रहे हैं। इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे 2 मिनट होगी।

इससे पहले 18 फरवरी, 1440 को इतनी लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण हुआ था। अब इतनी लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण 8 फरवरी, 2669 को लगेगा।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अपने साथ एक बेहद खास संयोग लाया है। हालांकि, ये आंशिक चंद्र ग्रहण है जिसकी वजह से सूतक मान्य नहीं होगा और ये भारत के बहुत कम हिस्सों से ही दिखाई देगा।

दूसरी तरफ आज के दिन कार्तिक पूर्णिमा है, इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से जीवन में शांति और सुख समृद्धि मिलती है।

मोराबादी में जुटे हजारों अभ्यर्थी, करेंगे जेपीएससी मुख्यालय के समक्ष आमरण अनशन

डबल मर्डर केस का खुलासा, हत्या की सुपारी न लेने पर हुई हत्या, 4 गिरफ्तार

परिसंवाद में बोले बाबूलाल मरांडी- एक दूसरे के पूरक हैं स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति

राँची पहाड़ी मंदिरः भारत का एकमात्र मंदिर, जिसके शिखर पर लहराता है तिरंगा

राँची झीलः शहर भ्रमण का एक सुंदर अनुभव

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker