बिग ब्रेकिंगशिक्षा

यौन शोषण हेतु प्रताड़ना के आरोपी रांची डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसीपल जमशेदपुर में धराया

राँची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के प्रतिष्ठित डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल के प्रिंसीपल मनोज कुमार सिंह को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है।

मनोज कुमार सिन्हा रांची के अरगोड़ा थाना में चार दिनों पहले छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया है। घटना के बाद से ही वे फरार चल रहे थे।

प्रिंसीपल पर मामला दर्ज होने के बाद से ही रांची पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। वहीं थाना के बाहर राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन भी रांची पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहा था।

रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि मनोज टेल्को थाना क्षेत्र स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पर फरारी काट रहे है। सिटी एसपी के विजय शंकर ने भी मनोज की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रांची पुलिस शहर पहुंची थी और टेल्को थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मनोज को गिरफ्तार किया।

मालूम हो कि प्रिंसीपल एमके सिन्हा पर नर्स ने ही यौन शोषण का आरोप लगा अरगोड़ा थाने में एफआइआर दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया है कि प्रिंसीपल उसे वाट्सएप पर पोर्न वीडियो भेजता था।

उससे वीडियो देखने की बात पूछा करता था। उन पर ब्लड प्रेशर जांचने के लिए कमरे में बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट को गलत नियत से छूता था। उसके गेस्ट हाउस में आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए और गलत हरकत की थी।

यौन शोषण के आरोपी डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस रेस

मांडर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 23 जून को वोटिंग और 26 जून को काउंटिंग

रांची डीसी को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, पूछा- वे किस-किस मामले में आरोपी है?

बड़ा हादसा टलाः अचानक बीच सड़क धू-धू कर जलने लगी स्कूल बस, शुक्र है…

पुलिस ने राँची रिंग रोड किनारे कार में नाबालिग संग गैंगरेप करते पांच युवक को दबोचा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker