फीचर्ड

पीसीआर पुलिस ने अपराधी को उसी का नशीला बिस्कुट खिलाया, हालत बिगड़ी

रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची की पीसीआर पुलिस ने नशीला बिस्कुट खिलाकर यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाले नशा खुरानी गिरोह के एक अपराधी को बूटी मोड़ पर उसी का नशीला बिस्किट खिला दिया। बिस्कुट खाने के बाद अपराधी बेहोश हो गया और उसकी हालत बिगड़ गई। उसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरों के अनुसार पीसीआर पुलिस की गिरफ्त में आए नशा खुरानी गिरोह के अपराधी का नाम दिलीप कुमार है और वह बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। वह 3 साल से यात्रियों को लूट रहा था। वह बूटी मोड़ से रामगढ़ जाने वाले बस में सवार होता था और बगल की सीट पर बैठे यात्री से बातचीत करते हुए दोस्ती कर लेता था। इसके बाद उसे नशीला बिस्कुट खिलाकर बेहोश कर, पैसा और मोबाइल निकाल कर बीच रास्ते में उतर जाता था।

बताया जाता है कि 2 साल पहले अपराधी दिलीप कुमार ने बूटी मोड़ से गिरीडीह जाने के दौरान कोकर निवासी महेंद्र राणा और शंकर राणा से भी बस में पैसा और मोबाइल लूट चुका था। सोमवार के दिन सुबह लगभग 11:00 बजे शंकर राणा बूटी मोड़ के पास से कहीं जा रहा था, जैसे ही उक्त अपराधी पर उसकी नजर पड़ी शंकर ने अपने मामा विष्णु राणा को पूरी जानकारी दी।

विष्णु राणा ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद पीसीआर वहां पहुंची और वहां खड़े दिलीप कुमार की चेकिंग की तो उसके बैग से बिस्किट का एक पैकेट मिला। पुलिस को शक हुआ कि इसमें नशा मिलाया गया हो सकता है।

फिर पुलिस ने जांचने के लिए दिलीप को वहीं बिस्किट खिला दिया। बिस्कुट खाने के कुछ देर बाद अपराधी के मुंह से झाग निकलने लगा तो उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A-ZHRN6jrX0[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=WKWW7_1_mYo[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=rBk-8tt1YPk[/embedyt]

Ranchi Darpan / Mukesh bhartiy

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।