Monday, February 16, 2026
अन्य

    मांडर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 23 जून को वोटिंग और 26 जून को काउंटिंग

    राँची दर्पण डेस्क। भारतीय निर्वाचन आयोग ने मांडर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है। उपचुनाव को लेकर 30 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी।

    छह जून तक नामांकन होगा। 7 जून को स्क्रूटनी होगी।प्रत्याशी 9 जून तक नामांकन वापस ले सकेंगे। 23 जून को मतदान और 26 जून को वोटों की गिनती होगी।

    बंधू तिर्की की सदस्यता जाने पर सीट हुई खालीः मालूम हो कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा मिलने के बाद मांडर के निवर्तमान विधयक बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त हो गयी थी। इसके बाद से यह सीट खाली था। निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही मांडर को 26 जून को नया विधायक मिल जाएगा।

    मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड के मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग उपचुनाव की तैयारियों में जुट गया है।

    मांडर उपचुनाव को लेकर देवघर से 1500 बैलेट यूनिट (बीयू), पलामू से 671 और लातेहार से 238 कंट्रोल यूनिट (सीयू) यानि कुल 909 सीयू मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देश पर मंगाया गया। वहीं, हैदराबाद से एम-3 एम-3 (थर्ड जेनरेशन मशीन) वीवीपैट मंगायी गई है।

    रांची डीसी को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, पूछा- वे किस-किस मामले में आरोपी है?

    बड़ा हादसा टलाः अचानक बीच सड़क धू-धू कर जलने लगी स्कूल बस, शुक्र है…

    पुलिस ने राँची रिंग रोड किनारे कार में नाबालिग संग गैंगरेप करते पांच युवक को दबोचा

    बड़ा खुलासाः न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल ने खरीदा 9.30 एकड़ खासमहाल की जमीन, 19 लोगों को नोटिस

    गड़बड़ीः राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दीया सेवा संस्थान का औचक निरीक्षण किया

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!