Sunday, December 3, 2023
अन्य

    कोरोना की चपेट में झारखंड पुलिस, अब तक 645 संक्रमित

    बीते दिन सीएम हेमंत सोरेन ने कुटे में कोविड केयर बनाने के लिए निरीक्षण किया था। रिम्स से लेकर रांची के ज्यादातर अस्पतालों में कोरोना बेड फुल है। एक मरीज डिस्चार्ज होता है तो उसकी जगह तीन नए मरीज सामने आ जाते हैं

    Jharkhand Corona covid 19 1रांची दर्पण डेस्क। झारखंड में जिस रफ्तार से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। उसी रफ्तार से पुलिसकर्मी भी इसकी जद में आ रहे हैं।

    अब तक झारखण्ड में कुल 645 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक अपर पुलिस अधीक्षक, 5 पुलिस उपाधीक्षक, छह पुलिस निरीक्षक, 52 पुलिस अवर निरीक्षक 2 उच्च वर्गीय लिपिक, 80 सहायक अवर निरीक्षक,  5 आशु.स.अ.नि, 54 हवलदार, 353 आरक्षी/चालक, 27 चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी और 15 गृहरक्षक शामिल हैं।

    Jharkhand Corona covid 19 3 एक पुलिसकर्मी की बीते रविवार को मौत हो गई थी। जबकि कोविड-19 से संक्रमित 44 पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

    झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में दिन-ब-दिन बढोत्तरी होती जा रही है। 26 जुलाई को भी 500 से ज्यादा मरीज यहां सामने आए हैं। इनमें से पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 126 नए मरीज सामने आए हैं।

    रांची में 100 के आस पास कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमितों की बढ़ती संख्या से सरकार भी चिंतित है। अस्पतालों में बेड नाकाफी साबित हो रहे हैं, जिसके चलते नई-नई जगह को चिन्हित किया जा रहा है, ताकि इसे कोविड केयर के रूप में तब्दील किया जा सके।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!