Sunday, December 10, 2023
अन्य

    रांची एस्कॉर्ट वेबसाइट से संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 युवती समेत 4 धराए

    रांची दर्पण डेस्क। बरियातू थाना के चिरौंदी स्थित एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सोमवार को दो लड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर से आपत्तिजनक स्थिति में दो लड़कों को भी गिरफ्तार किया है जो ग्राहक बनकर वहां पहुंचे हुए थे।

    गिरफ्तार दोनों लड़की में से एक बांग्लादेश मूल की रहने वाली है जो कुछ माह पहले वीजा लेकर भारत पहुंची है। हालांकि पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि बांग्लादेशी युवती की वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है।

    बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एस्कॉर्ट के नाम से एक वेबसाइट का संचालन किया जा रहा था।

    इसी वेबसाइट के माध्यम से लोगों तक लड़कियां पहुंचाई जाती थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिरौंदी स्थित उक्त घर में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है।

    इसी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी की तो आपत्तिजनक स्थिति में दो लड़की और दो लड़कों को पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में दोनों युवतियों ने बताया है कि वे लोग पिछले कई माह से सेक्स रैकेट के धंधे में लिप्त थी।

    फिलहाल, पकड़े गए दोनों युवती और ग्राहक बनकर पहुंचे दोनों युवकों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और गिरोह के सरगना के बारे में जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!