Sunday, December 10, 2023
अन्य

     पर्ल्स में भर्ती धोनी के कोरोना पॉजेटिव माता-पिता की स्थिति सामान्य

    राँची दर्पण डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

    Dhonis corona infected parents admitted to Perls situation normal 1धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी ने कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दोनों को रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    दोनों की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी अभी सामान्य है। सीटी स्कैन में उनके फेफड़ों में कोई संक्रमण नहीं पाया गया है।

    डॉक्टरों की एक टीम दोनों की देखरेख में जुटी है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उनकी स्थिति और बेहतर होगी और उनका संक्रमण ठीक हो जाएगा।

    बता दें कि देश में कोरोना के मामले में सबसे बड़ी उछाल आई है। झारखंड में कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सूबे में 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ की घोषणा है। इस दौरान लॉकडाउन जैसी कुछ पाबंदियां रहेंगी।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!