Sunday, December 10, 2023
अन्य

    फिर बड़ी कार्रवाईः दो एएसआई और 7 सिपाही बर्खास्त, दो एएसआई डिमोट

    “जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है, इनके खिलाफ डीएसपी स्तर पर जांच चल रही थी। रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। अभी भी एक दर्जन पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच चल रही है…

    रांची दर्पण डेस्क। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में रांची एसएसपी अनीश गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बल के दो एएसआई और 7 सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया है।

    साथ ही दो अन्य एएसआई को पदावनत करते हुए एक साल के लिए सिपाही बना दिया गया है। कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

    लापरवाही के आरोप में जिन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया है वह सभी फरार थे या ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे। कुछ पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिन्हें ड्यूटी पर तैनात किया गया था पर वहां मौजूद नहीं थे।

    एक को दूसरे जिला में भेजा गया था, पर वह नहीं गया। अधिकारियों ने सभी का बयान लिया लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं रहा।

    बर्खास्त होने वाले एएसआई में कुपुस कुजूर और अरुण सिंह शामिल हैं। वहीं प्रह्लाद कुमार और संजय सिंह को पदावनत किया गया है।

    इसके अलावा जो 7 सिपाही बर्खास्त हुए हैं, उनमें रणधीर कुमार, प्रेम कुमार, शशि कुमार, सुनील बरला, परमधारी तुरी, अमित बड़ा और रोबोट बड़ा हैं।

    बहरहाल, रांची एसएसपी की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सिस्टम के खिलाफ काम करने वाले जवानों और पुलिसकर्मियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उनका काम करने का तरीका देखा जा रहा है।

    काम से लापरवाही बरतने पर कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और कई को शहर से हटाकर ग्रामीण इलाकों में भेजा जा चुका है।

    एसएसपी अनीस गुप्ता ने वर्ष 2019 में भी पांच पुलिसकर्मी संजीत कुमार, रवि शंकर चौबे, मुकेश कुमार, आनंद कुमार सिंह और कृष्ण मोहन सिंह को बर्खास्त किया था। उनपर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर मालिक से 30 हजार की ठगी करने का आरोप था।

    सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई थी। जांच में सभी पुलिसकर्मी दोषी पाए गए थे। पांचों जवानों को पहले जेल भेजा गया था। इसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया था।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!