Sunday, December 10, 2023
अन्य

    सूबे में 8 जेलरों का तबादला, हामिद अख्तर बने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार जेल अधीक्षक

    बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार रांची के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित अशोक कुमार चौधरी को हटा कर हामिद अख्तर को नया जेल अधीक्षक बनाया गया

    रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार ने आज बुधवार को राज्य के आठ जेल अधीक्षकों का तबादला कर दिया। इससे संबंधित अधिसूचना Ep बुधवार को जारी कर दी गयी।

    जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित हामिद अख्तर को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची का जेल अधीक्षक बनाया गया।

    बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित अशोक कुमार चौधरी को केंद्रीय कारा गिरिडीह का जेल अधीक्षक बनाया गया।

    केंद्रीय कारा देवघर के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित कुमार चंद्रशेखर को जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग का जेल अधीक्षक बनाया गया। श्री चंद्रशेखर अपने कार्यों के साथ ओपन जेल हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

    मंडल कारा धनबाद जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित अजय कुमार प्रजापति को मंडल कारा चाईबासा का जेल अधीक्षक बनाया गया।

    उपकारा घाटशिला जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित अजय कुमार को मंडल कारा धनबाद का जेल अधीक्षक बनाया गया।

    उपकारा खूंटी के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार को मंडल कारा गुमला का जेल अधीक्षक बनाया गया।

    मंडल कारा चाईबासा के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित जितेंद्र कुमार को केंद्रीय कारा देवघर का जेल अधीक्षक बनाया गया। जितेंद्र कुमार मधुपुर उपकारा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

    मंडल कारा गुमला के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित बेसरा निशांत रॉबर्ट को उपकारा खूंटी का जेल अधीक्षक बनाया गया।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!