Monday, February 16, 2026
अन्य

    मोरहाबादी कालू लामा हत्याकांड में सहयोगी समेत 2 शूटर गिरफ्तार

    इससे पहले पुलिस इस मामले में राजू चोटी और बिट्टू सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी...

    राँची दर्पण डेस्क। राजधानी राँची के  मोरहाबादी में पूर्व सीएम शिबू सोरेन के आवास के पास 27 जनवरी की दोपहर दो बजे दो बाइक सवारों ने कालू लामा नाम के अपराधी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    इस मामले में पुलिस ने दो शूटर और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने दो हथियार भी बरामद किये हैं।

    खबरों के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों में संदीप, ज्ञानरंजन औप सोनू कुरैशी शामिल हैं। हालांकि घटना में शामिल मुख्य अपराधी सोनू शर्मा सहित अन्य अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनकी तालाश पुलिस कर रही है।

    इधर राँची पुलिस गिरफ्तार तीनों लोगों से गुप्त स्थानों पर पूछताछ कर रही है। आज रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा प्रेस वार्ता कर गैंगवार की घटना में गिरफ्तार अपराधियों के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

    राँची का अमूल्य धरोहर टैगोर हिल, जहाँ से रांची शहर का दिखता है अद्भुत नजारा

    320 फीट की उंचाई से छलकती झारखंड का विश्व प्रसिद्ध हुंडरू जलप्रपात

    क्षेत्रीय भाषा अतिक्रमण के विरोध में युवाओं ने की पदयात्रा, लगाए सरकार विरोधी नारे

    ‘स्थगित हो रही 7वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी होगी’

    ग्राम प्रधान की हाजत में बंद कर पुलिस पिटाई को लेकर ग्राम प्रधान महासंघ की बैठक

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!