अन्य
    Monday, December 11, 2023
    अन्य

      राजेंद्र चौक से रेडिसन चौक तक 33 घंटे रहेगा रोड ब्लॉक, चुने वैकल्पिक मार्ग

      रांची दर्पण डेस्क:

      सिरोमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान कंपनी द्वारा लोड टेस्ट किया जाएगा। इसे लेकर ओवर ब्रिज पर आवागमन नहीं हो सकेगा। जिला प्रशासन ने इसे लेकर राजधानी वासियों से अनुरोध किया है कि आवागमन के लिए आप वैकल्पिक मार्ग का चुनाव करें। बता दें कि राजेंद्र चौक से ओवर ब्रिज के समीप रेडिसन चौक तक 33 घंटे का रोड ब्लाक रहेगा। यह 25 मार्च रात 9 बजे से सोमवार 27 मार्च की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

      WhatsApp Image 2023 03 25 at 10.51.57 AM

      रोड ब्लॉकेज के दौरान मेन रोड सुजाता चौक की तरफ से राजेन्द्र चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन रेडिसन ब्लू होटल के रास्ते कडरू ब्रिज के रास्ते कडरू ब्रिज के ऊपर से देवेन्द्र मांझी चौक, राजेंद्र चौक होकर जा सकेंगे। इसके अलावा सुजाता चौक से मेन रोड ओवरब्रिज के नीचे जाने वाले वाहन ओवर ब्रिज के नीचे जा सकते हैं। तीसरा विकल्प राजेन्द्र चौक की तरफ से सुजाता चौक मेन रोड जाने वाले वाहन मेकॉन चौक, देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ओवरब्रिज के ऊपर के रास्ते रेडिसन ब्लू होकर जा सकते हैं।

       

      Read Also:

      - Advertisment -

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      - Advertisment -
      संबंधित खबरें
      - Advertisment -
      - Advertisment -

      एक नजर

      - Advertisment -
      error: Content is protected !!