अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      पंचायत स्तर पर हर दिन डेढ़ लाख लोगों को कोविड वैक्सीन देने का लक्ष्य

      31 मार्च, रांची दर्पण। केंद्र सरकार ने कोरोना टेस्ट बढ़ाने के साथ टीकाकरण भी तेज करने का निर्देश दिया है। इस आलोक में राज्य सरकार ने टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए चार अप्रैल से दस दिनों का विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश जारी किया है।

      इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रतिदिन 1.50 लाख लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार पंचायत स्तर पर टीकाकरण अभियान चलेगा।

      दूसरी ओर एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हो जायेगा। अबतक किसी बीमारी से ग्रसित को ही टीका लग रहा था।

      लेकिन अब 45 साल से अधिक के कोई भी व्यक्ति टीका ले सकते हैं। उन्हें केवल आधार कार्ड दिखाना होगा।

      स्वास्थ्य विभाग के सचिव केके सोन ने सभी उपायुक्तों को पत्र भेज कर विशेष अभियान के बारे में विस्तृत कार्ययोजना भेजी है।

      उन्होंने बताया कि चार से पांच अप्रैल, फिर सात से आठ अप्रैल, 10-11 अप्रैल और 13 से14 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया जाना है। टीकाकरण से पहले की सारी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।

      सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस है। इस दिन अधिक से अधिक लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण के लिए लाभुकों का आधार और फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।   

      संबंधित खबर
      error: Content is protected !!