Saturday, September 23, 2023
अन्य

    डोभा में यूं मिले 2 बच्चों के शव, हत्या की आशंका

    रांची दर्पण डेस्क। नगड़ी थाना क्षेत्र में आज शनिवार की अहले सुबह डोभा में दो बच्चों के शव मिलते ही पूरे गांव के लोग डोभा के पास इकट्ठा हो गए और दोनों शव को डोभा से निकाला। दोनों बच्चे के घर अलग-अलग हैं।

    Dead bodies of 2 children found in Dobha fear of murderजानकारी के अनुसार दोनों बच्चे कल से लापता थे और घरवाले दोनों बच्चों की तलाश में जुटे हुए थे।

    परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को देते हुए ने हत्या की आशंका जताई है।

    परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चों की डूबने से मौत नहीं हुई, दोनों की हत्या की गयी है। दोनों बच्चे घर से आम तोड़ने की बात बोलकर निकले थे।

    इस मामले में रांची जिला ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!