Sunday, December 3, 2023
अन्य

    चकला मिडिल स्कूल की प्रधान शिक्षिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

    नामकुम (रांची दर्पण)। नामकुम थाना क्षेत्र स्थित लोवाडीह निवासी अंजू खलखो ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस शव को परिजनों के हवाले करेगी…

    51 वर्षीया अंजू खलको ने वर्ष 2017 में ओरमांझी प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय चकला में प्रधानाध्यापिका के पद पर योगदान दी थी।

    नामकुम पुलिस का कहना है कि शिक्षिका ने आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने यूडी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।Untitled

    पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शिक्षिका के घर वाले से भी पूछताछ की है।

    इधर, राजकीयकृत मध्य विद्यालय चकला के प्रभारी प्रधानाध्यापिका आशा अंजू खलखो की मौत की सूचना मिलते ही ओरमांझी प्रखंड के शिक्षक शिक्षिकाओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सभी शिक्षक इस निधन पर विश्वास ही नहीं कर रहे थे।

    शोक व्यक्त करते हुए शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश बडा़ईक ने कहा कि अंजू खलको हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थी। उनकी मौत से ओरमांझी प्रखंड ने एक कर्मठ शिक्षिका को खो दी हैं।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!