अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      गौरवः विश्व महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन

      ** इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं और इन 16 टीमों को चार पुल में बांटा गया है। भारत के ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन हैं....

      रांची दर्पण डेस्क। नीदरलैंड्स और स्पेन में आयोजित होनेवाले महिला हॉकी वर्ल्ड कप 27 जून से शुरू हो गई है। जो 17 जुलाई तक चलेगी। बता दें, इस वर्ल्ड कप में झारखंड की तीन खिलाड़ी शिरकत करने वाली है।

      फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी (एफआइएच) की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड की निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी को टीम इंडिया का सदस्य बनाया गया है। झारखंड के हॉकी के इतिहास में यह पहला मौका है, जब राज्य की तीन खिलाड़ी अपना जलवा दिखायेंगी।

      इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं और इन 16 टीमों को चार पुल में बांटा गया है। भारत के ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन हैं। भारत का पहला मैच दो जुलाई को इंग्लैंड के साथ, पांच जुलाई को चीन के साथ और 7 जुलाई को न्यूजीलैंड के साथ है।

      झारखंड की निक्की प्रधान पूर्व में दो ओलंपिक खेल चुकी हैं। सलीमा टेटे पिछले वर्ष  टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। दोनों ओलंपिक खेलने वाली झारखंड के प्रथम और द्वितीय महिला हॉकी खिलाड़ी हैं।

      वहीं संगीता कुमारी इसी वर्ष जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। निक्की प्रधान खूंटी जिला के रहने वाली हैं तथा सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला के रहने वाले हैं।

      वर्ल्ड कप के लिए झारखंड के खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने उन्हें बधाई देने के साथ खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय  टीम में  झारखंड के खिलाड़ियों का चयन हो रहा है।

      संबंधित खबर
      error: Content is protected !!