आस-पासबिग ब्रेकिंगहादसा

हुंडरु फाल में डूबे युवक का शव चार दिन बाद दो चट्टानों के बीच में फंसा मिला

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिकिदिरी पुलिस व पर्यटक मित्रों शव को फाल से बाहर निकाला

सिकिदिरी (एहसान राजा)। विगत सोमवार को हुंडरू फाल में नहाने के दौरान डूब गए युवक शुभम का शव बरामद कर लिया गया।

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर से अपने पांच दोस्तों के साथ हुंडरु फाल घूमने आए शुभम कुमार का शव आज गुरुवार की सुबह फाल के जोगिया दह के समीप फंसे दो चटटानों के बीच से बरामद किया।

सिकिदिरी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि व एसआई अरुण सिंह के नेतृत्व में  पर्यटक मित्रों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और अथक प्रयास के बाद शव को फाल से बाहर निकाला।

पानी में चार दिनों तक रहने के कारण शव सड़ गया था और शव से काफी बदबू आ रहा था। पानी में गिरने और चोट लगने से चेहरा सहित शरीर के अन्य हिस्सों में जख्म के निशान थे।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस की सूचना पर मंगलवार को ही शुभम की मां,बड़े भाई,बहन और अन्य रिश्तेदार हुंडरू फाल पहुंच गए थे।

लेकिन,बुधवार को देर शाम तक शुभम का शव नहीं मिलने पर स्वजन नालंदा लौट गए थे। पुलिस ने शुभम के शव बरामद होने की सूचना स्वजनों को दे दी है। घटना स्थल पर मौजूद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

गौरतलब हो कि बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना अंतर्गत नई पोखर निवासी बीरेंद्र सिंह का 21 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार गत सोमवार को अपनी नई कार को रजरप्पा में पूजा करने के बाद अपने पांच दोस्तों के साथ हुंडरु फाल घूमने आया था। हुंडरु फाल में नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी की तेज धार में बह गया।

घटना के बाद से ही सिकिदिरी थाना की पुलिस और फाल के पर्यटन मित्र शुभम के शव की तलाश में जुट गए थे। घटना के दिन से ही फाल के ऊपर और नीचे पत्थरों के खोह और पानी में शुभम के शव को खोजने का लगातार प्रयास किया गया।

गुरुवार को करीब सात बजे हुंडरू फाल घूमने आए कुछ ग्रामीणों ने फाल के जोगिया दह के समीप शुभम के शव को देखा और इसकी सूचना फाल की सुरक्षा में तैनात पर्यटक मित्रों को दी। पर्यटक मित्रों ने तुरंत सूचना सिकिदिरी थाने की पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker