अन्य
    Friday, March 28, 2025
    अन्य

      ओरमांझी के रुक्का में उग्रवादियों का तांडव, टैंकर में आग और फायरिंग से दहशत

      ओरमांझी ( रांची दर्पण)। राजधानी रांची के नजदीक स्थित ओरमांझी प्रखंड के रुक्का में बीती रात उग्रवादियों ने तांडव मचाया। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। उग्रवादियों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिसर पर हमला कर वहां खड़े एक टैंकर में आग लगा दी और लगभग छह राउंड फायरिंग की। घटना के बाद से कंपनी के कर्मचारियों और आसपास के निवासियों में खौफ का माहौल है।

      भारत पेट्रोलियम टैंकर के चालक अखिलेश प्रसाद के अनुसार रात लगभग 11 बजे जब वह टैंकर में सो रहा था, तभी छह की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी पहुंचे। उन्होंने उसे जगाया। उसका मोबाइल छीन लिया और मारपीट करते हुए वहां से भागने का आदेश दिया। डर के मारे अखिलेश तुरंत वहां से भाग निकला। जिसके बाद उग्रवादियों ने टैंकर को आग के हवाले कर दिया और लगातार फायरिंग की।

      हमला रुक्का स्थित श्रीराम इंटरप्राइजेज नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिसर में हुआ। जहां से पहले भी उग्रवादी संगठन ‘भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी)’ और ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI)’ द्वारा कंपनी से लेवी की मांग की जा चुकी थी।

      करीब डेढ़ महीने पहले इन उग्रवादी संगठनों ने कंपनी को धमकी भरे पत्र भेजे थे। जिनमें लेवी की मांग की गई थी। इस पत्र को PLFI के केंद्रीय समिति के एसके यादव द्वारा भेजा गया था।

      घटना के बाद उग्रवादियों ने परिसर में दो पोस्टर भी चिपकाए और वहां से फरार हो गए। इस हमले से पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है।

      स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर पुलिस का टीओपी (टाउन आउटपोस्ट) है।  लेकिन उन्हें इस घटना की भनक तक नहीं लगी।

      ग्रामीणों के अनुसार इस प्रकार की घटना रुक्का क्षेत्र में पहली बार हुई है। जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।  खासकर जब रांची से यह इलाका केवल 16 किलोमीटर दूर है।

      फिलहाल, पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस हमले के पीछे उग्रवादियों की लेवी वसूलने की मंशा थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      जुड़ी खबरें

      अब स्मार्ट हुईं आंगनबाड़ी सेविका-पर्यवेक्षिका-हेल्पडेस्क कर्मी, CM ने दिया बड़ा तोहफा

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज का युग तकनीक का युग है, जहां हर दिन नई-नई तकनीकें हमारे जीवन को बदल रही हैं। इसी बदलाव...

      कांके चौक पर Anil Tiger की गोली मारकर हत्या, कल झारखंड बंद का ऐलान

      कांके (रांची दर्पण)। Anil Tiger shot dead: राजधानी रांची में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह कांके...

      सिल्ली से बालू चलान की आड़ में हर साल 72 करोड़ का अवैध वसूली, JLKM ने निकाला मशाल जुलूस

      सिल्ली (रांची दर्पण)। झारखंड के सिल्ली क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन और उसके परिवहन को लेकर उठाए गए सवालों ने अब एक...

      जीवन के जटिल पहलुओं को उजागर करेगी उपेंद्र साहू की फिल्म ‘मास्टर बबलू’

      सिनेमा (रांची दर्पण)। कुछ कर दिखाने का जुनून ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है और उसी जुनून को साकार कर दिखाया है झारखंड...

      होली पर रंगीला दुमका कार्यक्रम में बही रंगों और संगीत की बयार

      रांची दर्पण डेस्क। दुमका शहर ने इस बार होली के अवसर पर एक अनूठा और भव्य आयोजन ‘रंगीला दुमका’ के जरिए पूरे माहौल को...

      अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः पर्यटन विभाग ने दिया विशेष निःशुल्क प्रवेश उपहार

      रांची (रांची दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड पर्यटन विभाग ने महिलाओं को विशेष उपहार देने की घोषणा की है। इस वर्ष...
      error: Content is protected !!