धरोहरफीचर्ड

नामकुम आरसीएच कार्यालय से मिला दुर्लभ प्रजाति का उड़ने वाला सांप

नामकुम (रांची दर्पण)। राजधानी रांची अवस्थित नामकुम आरसीएच कार्यालय से एक दुर्लभ प्रजाति का सांप रेस्क्यू किया गया। यह सांप ओरनेट फ्लाईंग स्नेक (तक्षक नाग) था। उसे पिठोरिया निवासी स्नेक रेस्क्यूवर रमेश कुमार महतो ने दवा के कार्टून के अंदर से बाहर निकाला। सांप का आकार लगभग 3 फीट था और यह अपनी दुर्लभ प्रजाति के कारण विशेष महत्व रखता है।

रमेश कुमार महतो ने बताया कि यह सांप झारखंड में पहली बार रेस्क्यू किया गया है। तक्षक नाग ज्यादातर पठारी क्षेत्रों और झाड़ी जैसे स्थानों पर पाया जाता है। यह सांप अत्यधिक कुशल उड़ान भरने में सक्षम है और 100 फीट ऊंचाई से नीचे कूद सकता है। दिलचस्प बात यह है कि यह सांप जमीन पर बहुत कम दिखाई देता है और अधिकांश समय पेड़ों में ही रहता है।

इस सांप का मुख्य आहार छिपकली और छोटे कीड़े-मकौड़े होते हैं। दुर्भाग्यवश यह प्रजाति अब विलुप्ति के कगार पर है और भारत में इसे रेयर कैटेगरी में शामिल किया गया है। इसके जेनेटिक अध्ययन के लिए इसे भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी को सुपुर्द कर दिया जाएगा। जहां वैज्ञानिकों द्वारा इसके बारे में और अधिक रिसर्च किया जाएगा।

इस रेस्क्यू से न केवल इस दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण की दिशा में एक कदम बढ़ाया गया है, बल्कि यह हमें हमारे पर्यावरणीय विविधता की महत्वता को समझने का एक अवसर भी प्रदान करता है।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.