आस-पासखेल-कूदगांव-देहात

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा समारोह में पहुँचे अर्जुन मुंडा

ओरमांझी (रांची दर्पण)। ओरमांझी प्रखंड के इचादाग पंचायत अंतर्गत पुनदाग बारह पड़हा मैदान में गुरुवार को भारत मुंडा समाज समिति के सौजन्य से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अर्जुन मुंडा व विशिष्ट अतिथि के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप पहुँचे थे। समारोह का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर व अतिथियों को पगड़ी बांध और गुलदस्ता देकर किया गया था।

मौके पर मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने देश की सभ्यता व संस्कृति को बचाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की कुर्बानियों को नहीं बुलाया जा सकता है, स्वतंत्रता सेनानियों की दिन है कि आज हम लोग इस स्थान पर गर्व के साथ रहते हैं कि हम लोग हिंदुस्तानी है।

वहीं विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि बिरसा मुंडा के कुर्बानी बेकार न जाए इसके लिए हम सभी को एकता सद्भाव की डोर को मजबूत बनाना होगा। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पहुंचा रही है।

जयंती पखवाड़ा समारोह की उपलक्ष में फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया था इसके विजेता टीम को 10 व उप विजेता टीम को 5हजार रुपये व तृतीय स्थान पर रहने वाले टीम को 3 हजार रुपये का नगद राशि व मेमन्टो देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मुख्य संरक्षक, पूर्व प्रमुख जय गोविंद साहू, इचादाग पंचायत समिति सदस्य रश्मि रेखा मुंडा, हेंदीबिली की रीना मुंडा, शिव प्रसाद साहू, अशोक मुंडा हरिमोहन महतो चतुर साहू आदि लोग मौजूद थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Wp3JXmpgROs[/embedyt]

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।