अन्य
    Thursday, May 16, 2024
    अन्य

      रांची जिला परिषद की 36 सीटों में 4 सीट ही सामान्य, जानें कहाँ किसके लिए हुआ रिजर्व

      रांची दर्पण डेस्क। पूरे झारखंड सूबे में जारी पंचायत चुनाव की तैयारी के बीच रांची उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी छवि रंजन ने सभी 18 प्रखंडों के कुल 36 जिला परिषद सदस्यों के लिए आरक्षण सूची दी है।

      अब रांची के 18 प्रखंडों के 28 सीट रिजर्व कर दी गई है। जबकि, रांची में महज 8 सीट ही अनारक्षित रखी गई हैं, जिसमें समान्य जाति के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

      इन आठ सीटों में भी चार सीटें सामान्य जाति की महिलाओं के लिए रिजर्व की गई हैं। इधर, प्रखंडवार आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो कई ऐसे प्रखंड हैं, जहां सिर्फ महिलाएं ही जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ेंगी।

      रांची जिले के 36 जिप सीट में से 18 महिलाओं के लिए रिजर्व रहेगा। नियमानुसार 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए रिजर्व किया जाना है। पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर चुनाव संपन्न कराने का पूरा खाका खींच लिया गया है।

      पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद इसमें और तेजी आएगी। जानकारी के अनुसार ब्लैट बॉक्स आदि भी मोरहाबादी मैदान स्थित स्ट्रांग रूम में ले आया गया है।

      किस प्रखंड में किस के लिए जिप सदस्य सीट हुआ रिजर्व

      • महिला और खलारी (2) सामान्य महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया।
      • बुड़मू की दो में से एक सीट अनुसूचित जनजाति व एक अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व किया गया।
      • चान्हों की दोनों सीट अनारक्षित है, यानि यहां सामान्य जाति की महिला/पुरुष उम्मीदवार हो सकती हैं।
      • मांडर की तीनों सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व की गई है, इसमें एक सीट महिलाओं के लिए है।
      • बेड़ो की दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रिजर्व की गई है।
      • लापुंग में एक जिप सदस्य का चुनाव होना है, यह सीट अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए रिजर्व है।
      • इटकी की एक सीट को अनरिजर्व रखा गया है, मगर यह सीट महिला के लिए रिजर्व होगी।
      • नगड़ी प्रखंड की एक सीट को अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए रिजर्व की गई है।
      • रातू की दो सीटों में से एक अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए रिजर्व की गई है, दूसरी सीट अनारक्षित है मगर यह महिलाओं के लिए रिजर्व रहेगा।
      • कांके की चार सीट में दो अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं, एक सामान्य जाति की महिला व एक सीट सामान्य जाति की महिला/पुरुष उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं।
      • ओरमांझी की दो सीटों में से एक अनुसूचित जनजाति व दूसरा अन्य पिछड़ा जाति के लिए रिजर्व रहेगा।
      • अनगड़ा की दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व रहेगी। जिसमें एक महिला के लिए रिजर्व की गई है।
      • नामकुम की तीन सीटें में एक अनारक्षित, दो अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व की गई है। इसमें एक सीट अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रिजर्व की गई।
      • बुंडू में एक सीट है जो अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व की गई।
      • राहे की एक सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व कर दी गई।
      • सिल्ली की दोनों सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व की गई है। इसमें एक सीट पर महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेंगी।
      • सोनाहातू की दोनों सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिवर्ज है। इसमें एक महिला के लिए रिजर्व रहेगी।
      • तमाड़ की तीनों सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व की गई है, जिसमें एक सीट महिला के लिए रिजर्व रहेगी।

      टीम इंडिया कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ का राँची होगा पहला दौरा, 19 को यहाँ है भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच

      सीएम हेमंत की भतीजी जय-राजश्री ने ‘दुर्गा सोरेन सेना’ का किया गठन

      30 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल उड़ाते यूं सीसीटीवी में कैद हुए चोर

      रिम्स प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल से निकाले गए 18 स्टूडेंट-डॉक्टर, जाने पूरा मामला

      राँची के सिर्फ अपर बाजार के 70 मार्केटिंग कांप्लेक्स की पार्किंग में सजी हैं दुकानें

      1 COMMENT

      Comments are closed.

      संबंधित खबर
      error: Content is protected !!