अन्य
    Saturday, April 26, 2025
    अन्य

      48 करोड़ रुपए की राशि से राँची में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, होगी ये अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएं

      राँची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची स्मार्ट सिटी में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाया जायेगा। मंत्रिमंडल ने इसके लिए 27 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए 9.8 करोड़ रुपये की राशि दे दी है। योजना की कुल लागत 48 करोड़ रुपये है।

      मंत्रिमंडल सचिव वंदना डाडेल के अनुसार इस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। यहां विदेश व्यापार महानिदेशालय का क्षेत्रीय कार्यालय भारतीय निर्यात परिसंघ से जुड़े कार्यालय भी होंगे।

      इसके अलावा आयात-निर्यात से जुड़ी कंपनियों के लिए स्थान मुहैया कराए जाएंगे। यहां करेंसी एक्सचेंज से लेकर मनी ट्रांसफर तक की सुविधाएं भी मिल सकती हैं। इसके अलावा एयर कार्गो, शिप कंटेनर निर्यात प्रबंधन की दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी।

      यहां अंतर्राष्ट्रीय कारोबार करने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन उसके प्रचार-प्रसार के लिए भी स्थान मिलेगा। एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय कारोबार से जुड़े आवेदनों की प्रक्रिया संपन्न की जा सकेगी।

      यह वर्ल्ड ट्रेड सेंटर केंद्र राज्य दोनों के सहयोग से बनना है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की स्थापना की योजना वर्ष 2018 में ही मंजूर की थी।

      उसके बाद केंद्र द्वारा सहायता राशि की पहली किस्त भी राज्य सरकार को आवंटित कर दी गयी। लेकिन, अब तक योजना पर काम शुरू नहीं किया जा सका था।

      इसके अलावा आज हुई कैबिनेट की बैठक में रांची में बन रही स्मार्ट सिटी में 11 मंत्रियों के लिए बंगले बनाने की योजना को मंजूरी दे दी गयी है। इसके लिए 69 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है।

      स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 10 एकड़ जमीन में बंगलों का निर्माण कराया जायेगा। कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी देते यह व्यवस्था में झारखंड में आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को अब खुले जेल में रखा जा सकेगा।

       

      रांची जिला परिषद की 36 सीटों में 4 सीट ही सामान्य, जानें कहाँ किसके लिए हुआ रिजर्व

      टीम इंडिया कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ का राँची होगा पहला दौरा, 19 को यहाँ है भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच

      सीएम हेमंत की भतीजी जय-राजश्री ने ‘दुर्गा सोरेन सेना’ का किया गठन

      30 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल उड़ाते यूं सीसीटीवी में कैद हुए चोर

      रिम्स प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल से निकाले गए 18 स्टूडेंट-डॉक्टर, जाने पूरा मामला

      1 COMMENT

      Comments are closed.

      जुड़ी खबरें

      JKLM नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित चार नामजद, 50 अज्ञात पर केस दर्ज

      कांके (रांची दर्पण)। टाइगर अनिल महतो हत्याकांड के विरोध में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया। जिसमें नवगठित राजनीतिक दल...

      अब स्मार्ट हुईं आंगनबाड़ी सेविका-पर्यवेक्षिका-हेल्पडेस्क कर्मी, CM ने दिया बड़ा तोहफा

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज का युग तकनीक का युग है, जहां हर दिन नई-नई तकनीकें हमारे जीवन को बदल रही हैं। इसी बदलाव...

      कांके चौक पर Anil Tiger की गोली मारकर हत्या, कल झारखंड बंद का ऐलान

      कांके (रांची दर्पण)। Anil Tiger shot dead: राजधानी रांची में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह कांके...

      सिल्ली से बालू चलान की आड़ में हर साल 72 करोड़ का अवैध वसूली, JLKM ने निकाला मशाल जुलूस

      सिल्ली (रांची दर्पण)। झारखंड के सिल्ली क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन और उसके परिवहन को लेकर उठाए गए सवालों ने अब एक...

      जीवन के जटिल पहलुओं को उजागर करेगी उपेंद्र साहू की फिल्म ‘मास्टर बबलू’

      सिनेमा (रांची दर्पण)। कुछ कर दिखाने का जुनून ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है और उसी जुनून को साकार कर दिखाया है झारखंड...

      होली पर रंगीला दुमका कार्यक्रम में बही रंगों और संगीत की बयार

      रांची दर्पण डेस्क। दुमका शहर ने इस बार होली के अवसर पर एक अनूठा और भव्य आयोजन ‘रंगीला दुमका’ के जरिए पूरे माहौल को...
      error: Content is protected !!