फीचर्ड

कांके सीओ लापता या अपहरण? थाना में शिकायत दर्ज, ईडी को है तलाश!

रांची दर्पण डेस्क। रांची जिले के कांके अंचलाधिकारी (सीओ) जयकुमार राम के रहस्यमय ढंग से लापता होने की खबर ने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी हैं। उनके लापता होने की शिकायत कांके थाना में पंडरा ओपी के दारोगा शंकर टोप्पो द्वारा दर्ज कराई गई हैं।

दिलचस्प बात यह हैं कि दारोगा शंकर, जो ईडी को मैनेज करने के नाम पर हुए एक छह करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रहे हैं, वे खुद इस मामले से जुड़े हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार कांके सीओ जयकुमार राम से ईडी द्वारा जमीन घोटाला मामले में पूछताछ होनी थी। सोमवार को जयकुमार राम अपने कार्यालय गए थे, लेकिन आधे घंटे बाद वे बिना कोई सूचना दिए कहीं चले गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला हैं।

दारोगा शंकर ने बताया कि सीओ के परिजनों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने भी कोई जानकारी नहीं दी, जिससे यह संदेह गहरा गया हैं कि या तो वे लापता हो गए हैं या फिर उनका अपहरण हो गया हैं। इस घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई, जब पता चला कि कांके सीओ जयकुमार राम समेत कई उच्च अधिकारियों का नाम एक बड़े जमीन घोटाले में सामने आया था।

अधिवक्ता सुजीत कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार इन अधिकारियों ने ईडी को मैनेज करने के नाम पर घोटाले के आरोपी संजीव पांडेय से चार करोड़ रुपये की ठगी की थी। इसमें से 3 करोड़ 40 लाख रुपये और एक महंगा आइफोन खुद जयकुमार राम ने लिए थे।

इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी इस घोटाले में हिस्सा लिया था। ईडी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी और उन्हें समन जारी किया गया था। लेकिन अब जयकुमार राम के लापता होने से यह मामला और उलझ गया हैं।

फिलहाल, पुलिस और ईडी दोनों ही अधिकारी की तलाश में जुटी हैं, लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं। क्या यह मामला घोटाले के अन्य पहलुओं से जुड़ा हैं या फिर यह कोई साजिश हैं, इसका खुलासा समय के साथ ही हो पाएगा।

Ranchi Darpan / Mukesh bhartiy

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.