Monday, February 16, 2026
अन्य

    इंडट्रायल गैस प्लांट में ब्लास्ट से महिला की मौत, मुआवजा को लेकर हंगामा

    ओरमांझी (रांची दर्पण)। ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत पालू गांव अवस्थित एसके इंडट्रायल गैस प्लांट में कार्य के दौरान हुए ब्लास्ट में अनीता देवी मौत हो गयी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर प्रबंधऩ के समक्ष हंगामा किया और धरना पर बैठ गए।

    बताया जाता है कि पिछले दिन अनीता देवी ऑक्सीजन गैस ब्लास्ट होने से बुरी तरह से जख्मी हो गयी थी। जिसका इलाज के दौरान सनफोर्ड अस्पताल में मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने गैस प्लांट पहुंचकर शव को रखकर प्रदर्शन करते हुए परिजनों का मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे।

    इस दौरान वे गैस प्लांट के मालिक प्रभु प्रसाद सिंह से ग्रामीण वार्ता के लिए जल्द प्लांट पहुंचने की बात कर रहे थे। प्रदर्शन करने के 3 घंटा बाद प्रबंधक के लोग प्लांट पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों के बीच परिवार के लोगों ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा, जिसमें मृतका के आश्रितों को पचास लाख मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी, प्लांट के अंदर सुरक्षा व्यवस्था की मांग दुरूस्त करने की मांग की।

    परिजनों का आरोप है कि घायल महिला को इलाज के दौरान ही राशि की मांग की गयी थी। लेकिन कि ईलाज में कोताही बरती गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। परिजन 15 लाख मुआवजा की मांग पर अड़े थे।

    वहीं प्रबंधक और ग्रामीणों के बीच समझौता हुआ, जहां दस लाख का चेक मृतका के पुत्र परमेश्वर मुंडा को सौंपा गया। 10 लाख रुपये के चेक मिलने के बाद परिजनों द्वारा शव को उठा लिया गया।

    इस समझौता वार्ता में ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अमरनाथ चौधरी मानकी राजेंद्र शाही, शशि मेहता, सुरेश प्रसाद साहू, मुखिया वीरेंद्र मुंडा, समुद्र पाहन, रीना मुंडा आदि शामिल थे।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!