Monday, February 16, 2026
अन्य

    राजधानी रांची को मिला एक सुसज्जित ट्रांसपोर्ट नगर, विकास को मिलेगी नई गति

    रांची दर्पण डेस्क। आज झारखंड की राजधानी रांची को एक सुव्यवस्थित और अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात मिली। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुकुरहुटू में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 का उद्घाटन करते हुए फेज-2 की आधारशिला भी रखी।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह नगर न केवल यातायात और परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाएगा, बल्कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को भी एक नई दिशा देगा।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से शहर में भारी वाहनों की आवाजाही कम होगी, जिससे यातायात जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। साथ ही ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े सभी कार्य- जैसे लोडिंग-अनलोडिंग, पार्किंग और वाहन चालकों के लिए ठहरने की सुविधा एक ही जगह उपलब्ध होंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नगर के निर्माण से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ट्रांसपोर्ट नगर में फेज-1 के तहत पहले से ही कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। और फेज-2 में और भी आधुनिक सुविधाओं को जोड़ा जाएगा।

    इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, प्रधान सचिव सुनील कुमार और कई अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी उपस्थित थे।

     

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!