अन्य
    Tuesday, February 11, 2025
    अन्य

      गंदगी और दुर्गंध का पर्याय बना रांची का दिल बड़ा तालाब, एसटीपी बना सफेद हाथी

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के हृदयस्थल अवस्थित बड़ा तालाब (स्वामी विवेकानंद सरोवर) में पानी की गुणवत्ता बिगड़ने के कारण स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। तालाब के पानी के ऊपर तेल जैसी मोटी परत जम गई है, जिससे पानी का रंग हरा हो गया है और उसके दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं।

      प्रशासन की अनदेखी के चलते यह स्थिति फिर से उत्पन्न हुई है। जिसके कारण आसपास के निवासियों को पूर्व के अनुभवों की याद दिला रही है। पानी से बदबू उठने के कारण घरों की खिड़कियां खोलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग डर रहे हैं कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो आगामी दुर्गापूजा का त्योहार भी प्रभावित हो सकता है।

      एसटीपी का निर्माण, लेकिन सुधार नहीं: बड़ा तालाब में नाले के गंदे पानी को रोकने के लिए सेवा सदन द्वारा 8.20 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी (सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण किया गया है।

      पिछले 12 महीनों से तालाब में एसटीपी से फिल्टर करके ही पानी गिराया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद तालाब का पानी अब भी गंदा और बदबूदार बना हुआ है।

      स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम द्वारा संचालित एसटीपी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा, टैगोर हिल रोड पर बह रहे नाले के पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली की सफाई न होने के कारण पानी ओवरफ्लो हो रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है।

      समाधान के उपाय और लोगों की आशाएं: इस संकट के समाधान के लिए निगम ने छत्तीसगढ़ की एक कंपनी को बड़ा तालाब की सफाई का कार्य सौंपा है। कंपनी ने तालाब में ई-बॉल डालने का कार्य शुरू किया है।

      अब तक दो फेज में 16,000 ई-बॉल डाले जा चुके हैं और कंपनी का दावा है कि एक साल में 90,000 ई-बॉल डाले जाएंगे। ये ई-बॉल बैक्टीरिया को पनपाने का काम करेंगे, जो तालाब में फैली गंदगी को खत्म करने का दावा करते हैं।

      स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तालाब में साफ पानी डाला जा रहा है, तो पानी की गुणवत्ता में सुधार होना चाहिए। लेकिन लगातार घटती गुणवत्ता ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहीं प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनका त्योहार भी खराब न हो जाए।

      इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि उनका जीवन और त्योहार सामान्य रूप से मनाया जा सके।

      रांची पुलिस को कर्नाटक में मिली हिंदपीढ़ी से गायब दो बहनें

      रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से लापता...

      राज्यपाल से मुलाकात कर सीजीएल आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज का सबूत सौंपा

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के...

      ऑटो पर पलटा आलू लदा ट्रक, 3 स्कूली बच्चों समेत 4 की मौत, 6 गंभीर

      रामगढ़ (रांची दर्पण)। रामगढ़ ज़िले के गोला प्रखंड में...

      यू-डायस प्लसः आधार कार्ड को लेकर सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

      “झारखंड में आधार कार्ड से जुड़ा यह फर्जीवाड़ा केवल...

      हजारीबाग SDO की पत्नी की जलकर मौत ने मचाया बवाल, उभरे गंभीर आरोप

      “यह घटना न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे राज्य में...

      विधायक जयराम महतो की दादी की सादगी या परिवार की संघर्षमय जीवनशैली पर सवाल

      विशेष संवाददाता (रांची दर्पण)। डुमरी विधायक जयराम महतो अपनी...

      MLA जयराम महतो ने आधी रात को CCL क्वार्टर पर जमाया कब्जा, VIDEO वायरल

      "जयराम महतो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

      JSSC CGL परीक्षा लीक कांड: अब संदिग्ध अभ्यर्थियों से CID करेगी पूछताछ

      “झारखंड सीआईडी (CID) की जांच पूरी होने के बाद...

       साइबर अपराधियों का काल बना ‘प्रतिबिंब’,13 माह में 1210 शातिर धराए

      “प्रतिबिंब पोर्टल झारखंड के लिए एक नई उम्मीद बनकर...