जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक और क्वेश्चन रिपीट को लेकर सीएम का पुतला फूंका

रांची (रांची दर्पण)। झारखंड कर्मचारी आयोग (जेएसएससी) सीजीएल पेपर लीक तथा क्वेश्चन रिपीट के कारण परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा त्रिदिवसीय चरणबद्ध आंदोलन के आज पहले दिन लगभग सभी जिला मुख्यालयों में विशाल मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।

आज राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक, खूंटी में बिरसा कॉलेज से सुभाष चौक तक, हजारीबाग में गांधी मैदान से डिस्ट्रिक मोड़ तक, पलामू में कचहरी चौक से छहमहन चौक तक, लातेहार में बाजार टांड़ से डीसी ऑफिस तक, गढ़वा में गोविंद हाई स्कूल से रंका मोड़ तक, चतरा में कॉलेज मोड़ से केसरी चौक तक, कोडरमा में सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक, गिरिडीह में झण्डा मैदान से टावर चौक तक, रामगढ़ में रामगढ़ कॉलेज गेट से सुभाष चौक तक, बोकारो में जिला मुख्यालय से नया मोड़ तक, धनबाद में रणधीर वर्मा चौक पर, जामताड़ा में सुभाष चौक से इंद्रीरा चौक तक, देवघर में अंबेडकर चौक से टावर चौक तक, दुमका में एसपी कॉलेज से फूलो झानो चौक तक, पाकुड़ में सिद्धू कान्हु पार्क से डीसी ऑफिस तक, गोड्डा में मेला मैदान से कारगिल चौक तक, साहेबगंज में कॉलेज गेट से टंग टंग स्टैंड तक, लोहरदगा में कचहरी मैदान से पावर गंज तक, गुमला के टावर चौक में, सिमडेगा में प्रिंस चौक से झूला चौक तक, पश्चिम सिंहभूम में तंबो चौक से पोस्ट ऑफिस चौक तक, पूर्वी सिंहभूम में आम बगान से साकची गोल चक्कर तक, सरायकेला खरसावां में एसडीओ कोर्ट से गैरेज चौक तक सैकड़ों छात्रों ने मशाल जुलूस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर अल्बर्ट एक्का चौक रांची में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने झारखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 21 और 22 सितंबर 2024 को 639900 अभ्यर्थियों के लिए 823 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक कर दिया गया है तथा 72 क्वेश्चन रिपीट किया गया है। इसीलिए हर हाल में एग्जाम रद्द होना चाहिए।

साथ ही उन्होंने बताया कि आंदोलन को जारी रखते हुए कल रविवार को एक्स ट्विटर अभियान #cancel_jssc_cgl चलाया जायेगा। वहीं परसों सोमवार को हजारों छात्रों के हस्ताक्षर और एडमिट कार्ड के साथ उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल और अध्यक्ष जेएसएससी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबरें

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें