आस-पासशिक्षा

शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का हो सर्वागीण विकास: अशोक भगत

ओरमांझी (एहसान राजा)। डीएवी स्कूल ओरमांझी में शुक्रवार को 9 वां वार्षिक उत्सव का धूम धाम से आयोजन किया गया।शुरुआत मुख्य अतिथि पदम श्री अवार्ड से सम्मानित अशोक भगत,विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सरिता देवी ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इससे पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।

There should be all round development of students with education Ashok Bhagat

मौके पर मुख्य अतिथि अशोक भगत ने कहा कि डीएवी  स्कूल पिछले 9 वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है। विद्यालय प्रबंधन शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास भी कर रहा है।

वहीं विद्यालय के प्राचार्या पूनम दुबे ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी भरता है। विद्यालय में अब स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों को इंटरनेट से जोड़ उच्च  तकनीक की शिक्षा दी जाएगी।

वहीं समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में विज्ञान एग्जीबिशन का भी स्टॉल लगाया गया था।

मौके पर मुख्य रूप से मुखिया दीपक बड़ाइक, शिवनाथ मुंडा, ज़िला परिषद सदस्य सरिता देवी, अजय कुमार दुबे, इन्दु कुमारी, ज्योति कुमारी, रिंकी कुमारी, अफसाना परवीन, कुसुम कुमारी, माला कुमारी, कुलदीप कुमारी, बब्लू कुमार, संगीता कुमारी, रेखा कुमारी, अर्पणा साहू, रिया कुमारी, निशा कुमारी आदि उपस्थित थे।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।