Sunday, December 3, 2023
अन्य

    कांटा टोली फ्लाइ ओवर निर्माण कार्य के दौरान क्रेन पलटने से इंजीनियर की मौत

    रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के कांटाटोली में बन रहे फ्लाइ ओवर में कार्यरत युवा इंजीनियर की मौत हो गयी है। उसका नाम चूरामणि कुमार है। वह मूल रूप से गुमला जिले के सिसई प्रखंड के अंबवा गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम परमेश्वर साहू है। युवक की लाश पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया गया है।

    कैसे हुआ हादसाः घटना लगभग दो बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार कांटाटोली फ्लाइओवर निर्माण में बनाये जा रहे पिलर की फाइलिंग बनाने का काम नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक के पास वर्कशॉप बना कर किया जा रहा है।

    मृत युवक वहीं कार्यरत था। काम के दौरान ही क्रेन पलट गयी। जिसमें दब जाने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

    वहीं रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार वह रांची के बरियातू क्षेत्र के किरण एक्सरे के पास रह रहा था। 30 वर्षीय मृतक चूरामणि कुमार ने रांची के रामटहल चौधरी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है।

    26 हाथियों का झुंड घुसा ओरमांझी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट

    खेलो झारखंड जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओरमांझी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

    ओरमांझीः फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के दौरान पाइप कटने से 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

    रांची रीजनल साइंस सेंटर अब साइंस सिटी बनेगा, NCSM को सौंपी जिम्मेवारी

    सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत से मेसरा इलाके में पसरा मातम

    - Advertisment -

    1 COMMENT

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!