फीचर्ड

सुबोधकांत और सत्यानंद को जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया

रांची दर्पण डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, श्रम,नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता एंव रांची महानगर कांग्रेस कमिति के अध्यक्ष कुमार राजा को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया।

Subodhkant and Satyanand invited to participate in Jatra Mahotsav 1आज दिन गुरूवार को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अन्तू तिर्की की अगूवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व रांची सांसद सुबोधकांत सहाय, सत्यनारायण भोक्ता अभी राज्य में श्रम मंत्री है और चतरा से राजद पार्टी से विधायक हैं एंव रांची महानगर कांग्रेस कमिति के अध्यक्ष कुमार राजा को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया।

राँची महानगर कांग्रेस कमिटि का अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सभी पदाधिकारियों बहुत अच्छी शुरुआत की है। आदिवासी समुदाय के द्वारा रांची का हृदय स्थल मोराबादी मैदान में एक बार फिर से जतरा के माध्यम् से आदिवासियों के 32 आदिवासियों के वर्ग को एक सूत्र में बाँधने का काम किया जा रहा है, जो इतिहासिक होगा।

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज के युवा पीढ़ी अपने संस्कृति परंम्परा,सभ्यता को भूलते जा रहे हैं। वैसे भटकते युवाओं को जतरा के माध्यम से सही दिशा दिखाना लक्ष्य है।

प्रतिनिधि मंडल में कोषाध्यक्ष सूरज टोप्पो, अमित मुंडा, नीलम बिरुली, विक्की करमाली,संजू प्रधान मोहन तिर्की, सुरेश मिर्धा, पवन कुमार, प्रकाश महतो आदि शामिल थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=KahXEq1mf-0[/embedyt]

मोरहाबादी मैदान में होगा राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का भव्य आयोजन, 785 जनजातीय समुदाय का होगा जमावड़ा

ओरमांझी के युवा भाजपा नेता आशीष साहू पर यूपी में जानलेवा हमला की जांच शुरू

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा समारोह में पहुँचे अर्जुन मुंडा

झारखंडी महाजतरा में 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगा खोड़हा मंडलियों का समागम

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों के निकलने की खबर से खुशी की लहर, ओरमांझी के भी हैं 3 मजदूर

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।