Monday, February 16, 2026
अन्य

    जेएसएससी सीजीएल-2023 पेपर लीकः अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा रद्द करने की मांग

    नामकुम (रांची दर्पण)। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल-2023 परीक्षा विवादों में घिर गई है। परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने और पहले पूछे गए प्रश्नों की पुनरावृत्ति के आरोपों के चलते राज्य भर के अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही कुछ अभ्यर्थियों के पास प्रश्नों के उत्तर थे, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

    सुबह 11 बजे से ही विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी आयोग कार्यालय पहुंचने लगे और सरकार तथा आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जेएसएससी के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से मुलाकात कर पेपर लीक और प्रश्न पुनरावृत्ति के सबूत सौंपे, जिनमें पेन ड्राइव और प्रश्न पत्र भी शामिल थे। अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने और सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

    पुलिस द्वारा भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था तैनात होने के बावजूद, प्रदर्शनकारियों ने कई बार आयोग के मुख्य गेट तक पहुंचने की कोशिश की। प्रशासन ने हंगामे की आशंका को देखते हुए आयोग कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की थी, लेकिन इसके बावजूद अभ्यर्थी बार-बार निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते दिखे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

    अभ्यर्थियों का कहना है कि गणित, रीजनिंग और कंप्यूटर के प्रश्नों की पुनरावृत्ति की गई थी, जो पहले एसएससी सीजीएल-2022 और अन्य परीक्षाओं में पूछे जा चुके थे। इससे अभ्यर्थियों में गहरा आक्रोश है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर 36 घंटे के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन तेज करेंगे और न्यायालय का सहारा लेंगे।

    आयोग के सचिव ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि 30 सितंबर को होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!